Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

26 सितम्बर 2024, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

26 सितम्बर 2024, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

26 सितम्बर 2024, गुरूवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि नवमी 04:25 PM

🔅 नक्षत्र पुनर्वसु रात्रिशेष 03:57

🔅 करण :

                गर 12:28 PM

                वणिज 12:28 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग परिघ 11:40 PM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:02 AM

🔅 चन्द्रोदय +00:37 AM

🔅 चन्द्र राशि मिथुन

🔅 सूर्यास्त 05:58 PM

🔅 चन्द्रास्त 02:03 PM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी

🔅 कलि सम्वत 5126

🔅 दिन काल 12:01 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2081

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:16:27 - 12:04:32

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:40 AM - 10:28 AM

🔅 कंटक 02:28 PM - 03:16 PM

🔅 यमघण्ट 06:27 AM - 07:15 AM

🔅 राहु काल 01:10 PM - 02:40 PM

🔅 कुलिक 09:40 AM - 10:28 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:05 PM - 04:53 PM

🔅 यमगण्ड 05:39 AM - 07:09 AM

🔅 गुलिक काल 08:40 AM - 10:10 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

❤💛विशेष ~ भद्रा रात्रिशेष 04:22 से, पारणा जीवत्पुत्रिका व्रत प्रातःकाल, मातृनवमी श्राद्ध, अन्वष्टका श्राद्ध। 💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

26 सितम्बर 2024, गुरूवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दोगुना कर देगी। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखिएगा। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखिएगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। आकस्मिकता योजना बदलने को विवश कर सकती है। खर्च बढ़ेगा। रिश्तों में विनम्रता रखें। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): योजनाओं को सहजता से आगे बढ़ा सकेंगे। प्रयासों का प्रतिफल मिलेगा। आर्थिक लाभ संवार पर रहेगा। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन उत्तम।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

कर्क (Cancer): संकोच और आशंकाओं को त्यागकर तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। कामकाज में शुभता का संचार रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन उत्तम।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): सबसे महत्वपूर्ण वर्तमान होता है। पूर्व की बातों को भूलकर वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें। भाग्य सहायक होगा। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिन उत्तम।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): काम न बने तो नीति-रीति बदलें। जीत उसी की होती है जो संकल्पित होता है। सफलता का प्रतिशत सीमित रहेगा। आकस्मिकता बनी रहेगी। दिन सामान्य।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

तुला (Libra): निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। साथी की सक्रियता प्रभावित करेगी। स्थायित्व को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आत्मविश्वास ऊंचा रखें लेकिन औरों को कमतर न आकें। विरोधियों के प्रति कठोर रवैया रख सकते हैं। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक। सेहत पर ध्यान दें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): प्रेम में हैं तो संकोच त्यागें और अपनी बात पूरी स्पष्टता व प्रभाव से रखें। इसके लिए स्वयं को अनिर्णय से बचाना आवश्यक होगा। दिन सुख सौख्य बढ़ाने वाला।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आप सही हैं इस बात को जरूरी नहीं परिजन शीघ्र समझ जाएं। उन्हें समय दें। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। वादा करें तो उसे पूरा अवश्य करें। दिन सामान्य।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): साहस और अनुशासन को बल मिलेगा। सक्रियता और संपर्क से काम बनाने में सफल रहेंगे। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन शुभ फलकारक। प्रदर्शन पर ध्यान दें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): घर परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। अपनों के साथ आनंद से समय बीतेगा। चर्चाओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन उत्तम फलकारक। संग्रह पर जोर रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

पं. प्रेम सागर पाण्डेय

नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना

निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार

दूरभाष ~ 9122608219 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ