भ्रष्ट नेता

भ्रष्ट नेता

नेता भी आजकल क्या गुल खिला रहे हैं,
भ्रष्ट होकर भी खुद को बेदाग बता रहे हैं।
मोटी कमीशन खाकर अपनी तोंद बढ़ा रहे हैं,
बड़े-बड़े पुलों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं।
अपने ही करीबियों को ठेका दिलवा रहे हैं,
नजराना उनसे वसूल अपनी महल बना रहे हैं।
जनता के हक को मार ईमानदार बन रहे हैं,
अपनी तिजोरियों को दिन - रात भर रहे हैं।
आयकर के छापे पड़ने पर तिलमिला रहे हैं,
अपनी सम्पत्तियों को गैरों का बता रहे हैं।
भ्रष्टाचार पर कसता शिकंजा देख बिलबिला रहे हैं,
तभी तो डरकर भ्रष्टाचारी आपस में हाथ मिला रहे हैं।
उनकी अब तो खैर नहीं क्योंकि जनता जाग चुकी है,
उन्हें सत्ता से दूर रखने की अपने मन में ठान चुकी है।

सुरेन्द्र कुमार रंजन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ