Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं,

मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं,

सुरेन्द्र कुमार रंजन
मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं,
सांसद-विधायकों की सुविधाकों में इजाफा कर रहे हैं,
कर्मचारियों की सुविधाओं पर कैंची चला रहे हैं,
मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं

मुफ्त राशन बांटकर निकम्मा बना रहे हैं,
बेरोजगारी के साथ-साथ गरीबी बढ़ा रहे हैं,
मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं।

विकास के नाम पर महंगाई बढ़ा रहे हैं,
व्यवसायियों को लूटने की छूट दे रहे हैं,
मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं।

सांसद व विधायक दो-तीन पेंशन उठा रहे हैं,
बिना पेंशन कर्मचारियों से काम करवा रहे हैं
मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं।

गरीबी उन्मूलन का सिर्फ ढोंग कर रहे हैं,
अडानी व अम्बानी को मालामाल कर रहे हैं,
मोदी जी आप भी क्या गजब ढा रहे हैं।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ