Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मोहब्बत अमर है

मोहब्बत अमर है

रूप तेरा देखकर, हम फिदा हो गये।
तेरी आँखों में हम, एकदम खो गये।
एक मुस्कान पर, हम घायल हुए।
और चाहत में, हम दिवाने हुये।।
रूप तेरा देखकर, हम फिदा हो गये।
तेरी आँखों में हम, एकदम खो गये।।

है मोहब्बत अगर, तुमको मुझे सनम।
दिलकी धड़कनो को, तुम महसूस करो।
एक आवाज़ दिलमें, निश्चित ही गूंजेगी।
जिसको दिलमें तुम्हें, बस सुनना है।।
रूप तेरा देखकर, हम फिदा हो गये।
तेरी आँखों में हम, एकदम खो गये।।

प्यार मोहब्बत बड़ी, नाजुक होती है।
जिस पे दिल आये, उसी से होती है।
इसमें पैसों का तो, प्रश्न है ही नही।
दो दिलों का मिलन, बस जरूरी है।।
रूप तेरा देखकर, हम फिदा हो गये।
तेरी आँखों में हम, एकदम खो गये।।

आओ मिलकर हम, प्यार मोहब्बत करें।
उम्र भर साथ, रहने का वादा करें।
भूलकर भी न होंगे, एक दूजे से अलग।
सारी दुनिया में, मोहब्बत को जिंदा रखे।।
हमनें महसूस किया, बस उतना लिखा।
अब ये पन्ना, यही मोड़ दे।।

रूप तेरा देखकर, हम फिदा हो गये।
तेरी आँखों में हम, एकदम खो गये।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना"
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ