करो सत्ता परिवर्तन तुम

करो सत्ता परिवर्तन तुम

राजनेता देखो हमारे,
क्या गुल खिला रहे हैं।
चोले पहन गद्दारी के,
नेता को कहा रहे हैं।
झूठे आश्वासन-वादों से,
जन - जन को लुभा रहे हैं।
भोली-भाली जनता को,
वो मोहरे बना रहे हैं।
जात-पात के नाम पर वो
, सबको लड़वा रहे हैं।
अपनी जीत की खातिर वो,
प्रतिद्वंदियों को मरवा रहे हैं।
पकड़ नकेल पुलिस की वो,
हत्यारे को बचा रहे हैं।

अपराधियों की मदद कर,
अपराध बढ़ा रहे हैं।
देशकी भोली जनता को,
वो गर्त में हुबो रहे हैं।


जागो देश के नवमुवकों,
करो सत्ता परिवर्तन तुम
देश के गद्दारों का खात्मा,
करो साथ मिलजुलकर तुम ।

सुरेन्द्र कुमार रंजन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ