राजनीतिज्ञ

राजनीतिज्ञ

राजनीतिज्ञ हमारे देखो,
क्या रंग दिखा रहे हैं।
भाईचारे के बदले सबको,
शत्रुता व कटुता सीखा रहे हैं।

राजनीति को धर्म से हटा,
मानवता का खून करा रहे हैं।
लोगों की भावनाओं को,
यूँ ही कुचल रहे हैं।

निजी स्वार्थ के खातिर ही,
जनता को लड़ा रहे हैं।
भाई के हाथों ही भाई का,
वो कत्ल करवा रहे हैं।

अपने देश की अमानत को,
वो नीलाम कर रहे हैं।
देशभक्ति के चोले पहन,
गद्दारी कर रहे हैं।

आओ मिटा दे हम उन्हें ,
जो निजी स्वार्थ के खातिर ।
अपनी ही धरती माता को,
श्मशान बना रहे हैं।

सुरेन्द्र कुमार रंजन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ