Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नियमित मंदिर जाए

नियमित मंदिर जाए

जब भोर हुए आना,
जब शाम ढले आना।
संकेत प्रभु का,
तुम भूलना जाना,
जिनेन्द्रालाय चले आना।
जब भोर हुए आना,
जब शाम ढले आना।।


मैं पल छीन डगर बुहारूंगा,
तेरी राह निहारूंगा।
आना तुम जिनेन्द्रालाय दर्शन को ,
करना पूजा भक्ति यहां।।
जब भोर हुए आना,
जब शाम ढले आना।।

नित साँझ सबेरे मंदिर में,
पूंजा भक्ति में करता हूँ।
और करता हूँ स्वाध्य, जिनवाणी का।
आत्म शुध्दि के महापर्व पर।।
जब भोर हुए आना,
जब शाम ढ़ले आना।।


जन्म जन्म से भाव सजोये थे,
मुनि दीक्षा हम अब पाएंगे।
श्रध्दा भक्ति विनय समर्णपण का,
कुछ तो दे दो फल।
मेरी दीक्षा विद्या गुरुवर के,
हाथो से बस अब हो।
ऐसा आशीर्वाद हे मुनिवर ,
मुझे आप ये दे दो।।
जब भोर हुए आना,
जब शाम ढ़ले आना।।


उपरोक्त भजन महापर्व पर्यूषण के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म के उपलक्ष्य पर जैन श्रावको को संजय जैन की ओर से समर्पित है।


जय जिनेन्द्र संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ