Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पर्यटन विभाग संपूर्ण बिहार में पर्यटकीय सुविधाओं का कर रहा है विकास जिसका परिणाम है कि आज राष्ट्रीय फलक पर बिहार-पर्यटन चर्चाओं में है: श्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री

पर्यटन विभाग संपूर्ण बिहार में पर्यटकीय सुविधाओं का कर रहा है विकास जिसका परिणाम है कि आज राष्ट्रीय फलक पर बिहार-पर्यटन चर्चाओं में है: श्री नीतीश  मिश्रा, पर्यटन मंत्री

पटना, 27 सितंबर 2024:- ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक रमणीक स्थलों की उपलब्धता बिहार प्रदेश को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान प्रदान करती है। इन स्थलों की उपलब्धता बिहार में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं भी पैदा करती है। राज्य सरकार इन संभावनाओं के मद्देनजर संपूर्ण बिहार में पर्यटन के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत एवं कृत संकल्प है और इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज राष्ट्रीय फलक पर भी बिहार-पर्यटन चर्चाओं में है। उपरोक्त बातें पर्यटन मंत्री श्री नीतीष मिश्रा ने दिनांक-27.09.2024 को सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस-काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही श्री मिश्रा ने संबोधन की शुरूआत में इस बात को रेखांकित किया कि इससे बड़ा शुभ संयोग क्या हो सकता है कि आज विश्व पर्यटन दिवस भी है और सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आयेजित संवाददाता सम्मेलन की कड़ी में पर्यटन विभाग को पे्रस को संबोधित करने का अवसर मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार के निर्देष पर पर्यटन विभाग के द्वारा राज्य में विभिन्न पर्यटकीय संरचनाओं तथा आधुनिक सुविधायुक्त होटलों का निर्माण एवं विकास, परिवहन के साधनों का विकास, महत्वपूर्ण पर्यटक गंतव्यों पर रोप-वे निर्माण इत्यादि पहल की गई है। पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सरंचनाओं के निर्माण एवं विकास के फलस्वरूप स्थानीय तथा अन्य राज्य से आनेवाले पर्यटकों और विदेशी पर्यटकों की संख्या में आशातीत वृद्धि हो रही है। वर्ष 2023 में राज्य में लगभग 5ण्46 लाख विदेशी पर्यटकों द्वारा परिभ्रमण किया गया है। वर्ष 2024 के जुलाई माह तक कुल 2.67 लाख विदेशी़ पर्यटकों द्वारा राज्य में परिभ्रमण किया गया है। अभी गत श्रावणी मेला और अभी गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेला में देष भर से श्रद्धालु बिहार आ रहे हैं।
माननीय मंत्री ने कहा कि माता जानकी की जन्मभूमि के विकास हेतु सरकार सतत कार्यषील है, वहां के पूर्ण विकास हेतु योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, उसके विस्तार हेतु 50 एकड भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। हम आने वाले दिनों में पारंपरिक छठ पर्व को एक पर्यटन उत्सव बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें टूर पैकेज के माध्यम से देष भर के लोग छठ पूजा आयोजन को देख सकते हैं। हर प्रखंड में एक पर्यटन स्थल हेतु मेरा प्रखंड मेरा गौरव और सोषल मीडिया के इन्फलूएंसर्स के लिए बिहारः एक इन्फलूएंसर की नजर से प्रतियोगिता की षुरूआत दो अक्तूबर से होने जा रही है, जिसमें लोग भाग ले सकते हैं। पर्यटन सचिव श्री लोकेष कुमार सिंह ने पर्यटन विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पर्यटन नीति की विषेषताओं के बारे में बताते हुए आवाहन किया कि उद्यमी आकर 18 प्रकार की योजनाओं पर सीधी कैपिटल सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेस काॅन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य स्कीम मद से लगभग 509.78 करोड़ रुपये की नई योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैै। जिस पर वर्Ÿामान विŸाीय वर्ष में कार्य किया जा रहा हैैै।


क्र॰ योजना का नाम स्वीकृत राशि (लाख रूपये में)
01. गया जिलान्तर्गत विष्णुपद मंदिर जाने हेतु वैकल्पिक सम्पर्क पथ एवं पाथ वे -सह- शेड तथा पर्यटकीय विकास 6196.79
02. गया जिलान्तर्गत गया जी धर्मषाला का निर्माण 12015.85
03. पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत केसरिया मंें पर्यटकीय सुविधाओं का विकास 1977.00
04. राजगीर के जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक की स्थापना एवं पार्क का उन्नयन 1483.55
05. नालन्दा जिलान्तर्गत रज्जूमार्ग एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण 1461.66
06. शिवहर जिलान्तर्गत बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर देकुली धाम परिसर का पुर्नर्विकास 1189.04
07. पटना जिलान्तर्गत खानकाह मुजिबिया फुलवारीशरीफ में पर्यटकीय आधारभूत संरचना का निर्माण 1022.00
08. जमुई जिलान्तर्गत गरही डैम में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास 1078.83
09. औरंगाबाद जिलान्तर्गत देव सूर्य मंदिर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण 953.72


ऽ पर्यटन विभाग द्वारा वर्Ÿामान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक 135.50 करोड़ रूपये की नई योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसमें निम्न प्रमुख योजनाएं शामिल हैः-


क्र॰ योजना का नाम स्वीकृत राशि (करोड़ रूपये में)
01. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य 28.87
02. मधुबनी जिलान्तर्गत बाबा बिदेष्वर स्थान, झंझारपुर का पर्यटकीय विकास 5.93
03. मधुबनी जिलान्तर्गत शांतिनाथ महादेव मंदिर, झंझारपुर का पर्यटकीय विकास 4.10
04. मधुबनी जिलान्तर्गत कमला रिवर फ्रन्ट के दो स्थानों पर व्यू प्वाइंट की स्थापना 4.36
05. मधुबनी जिलान्तर्गत विद्यापति स्मारक, विस्फी का पर्यटकीय विकास 19.90
06. खगड़िया जिलान्तर्गत माँ कात्यायनी स्थान मंदिर में पर्यटकीय विकास 8.19
07. गया जिलान्तर्गत बोधगया के समीप सिलौंजा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देष्य से ैमअमद ूवदकमते व िूवतसक के प्रतिकृति (त्मचसपबं) का निर्माण 14.85
08. माँ बड़ी पटन देवी, पटना में पर्यटकीय विकास 0.78
09. पर्यटन घाट, पटना में प् स्वअम च्ंजदं का निर्माण। 0.82
10. गया जिलान्तर्गत डुंगेष्वरी में एक्सपेरियन्स सेन्टर का निर्माण 4.15
11. विश्वामित्र विहार होटल, बक्सर का जीर्णाेद्धार कार्य 4.86
12. माँ मुण्डेष्वरी विहार होटल, मुण्डेष्वरी, कैमुर का जीर्णाेद्धार कार्य 4.25
13. सिंहेश्वर विहार होटल, सिंहेष्वर स्थान, मधेपुरा का जीर्णोद्धार कार्य 4.85
14. सुपौल जिलान्तर्गत आसनपुर कुपहा में फेज- 01 के अन्तर्गत मिड-वे सर्विस प्लाजा एवं मोटल के अन्तर्गत मुख्य भवन का निर्माण 29.59


ऽ मां जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम का विकास:-
सीतामढ़ी जिले के पुनौरा गांव में मां जानकी की जन्मभूमि एवं मंदिर है, जिसे पुनौराधाम के नाम से भी जाना जाता है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुनौरा धाम का सर्वांगीण विकास हेतु विस्तृत एवं भव्य योजना के निर्माण का निदेश दिये जाने के फलस्वरूप अब पुनौरा धाम में 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण कर नया प्रस्ताव गठित किया जा रहा है, ताकि मां सीता की जन्म स्थली को श्रद्धालुओं के लिए अत्याधिक सुविधाजनक एवं भव्य बनाया जा सके। भारत सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी तक राम जानकी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उक्त मार्ग से राज्य सरकार द्वारा पुनौरा धाम को जोड़ने हेतु भूमि का अधिग्रहण कर नयी सड़क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
इस मौके पर सचिव पर्यटन श्री लोकेश कुमार सिंह ने विभाग की अन्यान्य गतिविधियों तथा नई नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला जो निम्नवत् हैः-
ऽ नई नीतियों का निर्माण
 बिहार पर्यटन नीति 2023- राज्य में पर्यटन के समग्र एवं समावेशी विकास हेतु महत्वाकांक्षी बिहार पर्यटन नीति 2023 कीे स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नीति के तहत पर्यटन प्रक्षेत्र से जुड़े सभी निवेशकों को परियोजना के संबंध में प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में विस्तृत कार्यान्वयन दिशा-निर्देश वर्ष 2024-25 में जारी किया गया है।
 ‘‘मुख्यमंत्री होमस्टे/बेड एण्ड ब्रेकफस्ट प्रोत्साहन योजना- 2024‘‘- राज्य में पर्यटन केन्द्रों के निकट पर्यटन रोजगार को प्रोत्साहन देने हेतु ‘‘मुख्यमंत्री होमस्टे/बेड एण्ड ब्रेकफस्ट प्रोत्साहन योजना- 2024‘‘ प्रारंभ की गयी है। यह योजना राज्य के 15 जिलों के 29 पर्यटन स्थलों पर लागू की गई है।
 ‘‘बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति, 2024‘‘- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर आधुनिक विपणन तकनीकी का उपयोग प्रचार प्रसार करने हेतु ‘‘बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति, 2024‘‘ को लागू किया गया है।
 बिहार टूर आॅपरेटर, टैªवल एजेंसी एवं होटल संचालक प्रोत्साहन योजना, 2024- राज्य के टूर ट्रैवल आॅपरेटर तथा होटल संचालकों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु बिहार टूर आॅपरेटर, टैªवल एजेंसी एवं होटल संचालक प्रोत्साहन योजना, 2024 का क्रियान्वयन किया गया है।
 राजधानी पटना में पी॰पी॰पी॰ मोड पर तीन पाॅच सितारा होटल का निर्माण- राजधानी पटना में पी॰पी॰पी॰ मोड पर तीन पाॅच सितारा होटल ;पाटलिपुत्र अषोक, बांकीपुर बस स्टैण्ड एवं सुल्तान पैलेसद्ध का निर्माण हेतु विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
ऽ प्रतियोगिता का आयोजन:-
बिहार के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं
का आयोजन किया गया है एवं आगे भी किया जा रहा है।
 कंटेंट राईटिंग प्रतियोगिता - बिहार के पर्यटक स्थलों, संस्कृति, धरोहर, व्यंजन, मेला-महोत्सव आदि पर आधारित लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें लगभग 10000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
 “मेरा प्रखण्ड मेरा गौरव” (व्दम ठसवबा व्दम ज्वनतपेज ैचवज) प्रतियोगिता- यह प्रतियोगिता का आयोजन प्रक्रियाधीन है। इसके तहत् बिहार के वैसे पर्यटक स्थल, जिसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर उजागर नहीं हो पायी है, उन पर्यटक स्थलों को बिहार के प्रत्येक प्रखंड स्तर पर लेखन एवं तस्वीर/वीडियो के द्वारा प्रकाष में लाकर राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
 ‘‘बिहार पर्यटन एक इन्फ्लुएंसर की नजर से’’- बिहार पर्यटन से सोषल मीडिया इन्फ्लुएंसर को जोड़ने के लिए विभाग ने एक अभिनव पहल करते हुए बिहार पर्यटन एक इन्फ्लुएंसर की नजर से नामक प्रतियोगिता की शुरूआत की है। इस प्रतियोगिता में सोषल मीडिया इन्फ्लुएंसर राज्य के पर्यटन स्थलों का परिभ्रमण करेंगे और वहाँ से संबंधित विषिष्ट वीडियों का निर्माण करेंगे।
ऽ इको टूरिज्म का विकास:-


बिहार का उत्तरी छोर हिमालय का तराई क्षेत्र है, जहां वाल्मिकीनगर टाईगर रिजर्व है। वहीं बिहार के दक्षिण में पड़नेवाली कैमूर, रोहतास की पहाड़ियाँ तथा मुंगेर, जमुई तथा बाँका के जलाशयों, जल-प्रपात तथा जंगल भी इको-टूरिज्म की दृष्टि से अत्यंत मनोरम हैं। पर्यटन विभाग का यह विशेष प्रयास है कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ मिलकर इको-टूरिज्म का विकास किया जाए।
ऽ बिहार पर्यटन के ब्रांडिंग कार्य:-
विभाग के द्वारा बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के साथ पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर आधारित त्रैमासिक पत्रिका यायावर का प्रकाशन किया जा रहा है। विभाग द्वारा देश के कोने-कोने में होनेवाले प्रमुख टूरिज्म इवेन्ट्स में थीम आधारित सहभागिता की जा रही है। इन इवेन्ट्स में राज्य के सभी प्रमुख टूर ऑपरेटर्स तथा होटल व्यवसायियों को भी नेटवर्किंग के उद्देश्य से टीम में सहभागी बनाया गया है। साथ ही देश के प्रमुख महानगरों में विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यमों से बिहार के पर्यटक स्थलों की ब्रांडिंग की जा रही है।
ऽ पर्यटन मित्र प्रषिक्षण:-




केन्द्र सरकार के द्वारा बोधगया पर्यटक स्थल पर चयनित पर्यटन मित्र यथा होटेलियर, टैªफिक पुलिस, फोटोग्राफर, टैªवल एजेंट, वेंडर शाॅपकीपर, आॅटो चालक को प्रषिक्षण होटल प्रबंधन संस्थान, बोधगया के माध्यम से दिया जा रहा है।
ऽ परिवहन:-
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की परिवहन इकाई के पास वर्तमान समय में एक डेकर बस, एक टेªवलर, दो कैरवान सहित कुल-61 वाहन संचालित है जो चार्टर बुकिंग, प्री-पेड कांउटर एवं पैकेज दूर में संचालित किये जातंे हैं। परिवहन इकाई के द्वारा वर्तमान में पी0पी0पी0 मोड पर पटना से मुंडेष्वरी बस का संचालन किया जा रहा है एवं परिवहन इकाई को सुदृढ़ बनाने एवं राजस्व की प्राप्ति के उद्देष्य वत्र्तमान समय में दैनिक सेवा पटना-पूर्णिया-पटना पी0पी0पी0 मोड पर संचालन किया जा रहा है।


ऽ होटल एवं लीज:-

बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लि0, पटना की परिसम्पत्ति अन्तर्गत 32 होटल अनुज्ञप्ति के आधार पर संचालित है, 12 स्वयं संचालित है एवं 12 की निविदा वत्र्तमान में प्रकाशित की जा चुकी है।


ऽ पर्यटक आँकड़ा:-
पर्यटन विभाग द्वारा किये गये विकासात्मक कार्यों के फलस्वरूप पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस संबंध में पर्यटकीय आॅकड़ा निम्नवत हैः-
ल्मंत थ्वतमपहदमत
2020 308080
2021 1046
2022 86829
2023 546576
2024 (जुलाई, 2024 तक) 267590






ऽ मेला-महोत्सव-विभाग द्वारा कुल 4 मेला एवं 34 महोत्सव का आयोजन किया जाता हैए जो निम्नवत है.
1. श्रावणी मेला, 2024 (दिनांक 22.07.2024 - 19.08.2024 तक)


;पद्ध श्रावणी मेला, 2024 के आयोजन अवसर पर भागलपुर के सुल्तानगंज, बाँका के अबरखा एवं मुंगेर के खैरा तथा धोबई में काँवरियों/श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से टेंट सिटी का निर्माण कराया गया था।


;पपद्ध भागलपुर के सुल्तानगंज, बाँका के अबरखा एवं मुंगेर के खैरा में काँवरियों/श्रद्धालुओं को बिहार के लोक संस्कृति से परिचय कराने एवं मनोरंजन हेतु प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।


;पपपद्ध श्रावणी मेला, 2024 के अवसर पर आगत काँवरियों/श्रद्धालुओं को सुविधा एवं सहयोग प्रदान करने हेतु श्रावणी मेला से संबंधित ब्रोषर का मुद्रण कराकर काँवरियों/श्रद्धालुओं के बीच निःषुल्क वितरण कराया गया।
2. पितृपक्ष मेला, 2024 (दिनांक 17.09.2024 -02.10.2024 तक)
;पद्ध पितृपक्ष मेला, 2024 के आयोजन अवसर पर आगत श्रद्धालुओं/पिण्डदानियों के विश्राम हेतु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से गया में 2500 क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।


;पपद्ध पितृपक्ष मेला, 2024 के अवसर पर आगत श्रद्धालुओं/पिण्डदानियों को सुविधा एवं सहयोग प्रदान करने हेतु श्रावणी मेला से संबंधित ब्रोषर का मुद्रण कराकर श्रद्धालुओं/पिण्डदानियों के बीच निःषुल्क वितरण कराया जा रहा है।


;पपपद्ध पितृपक्ष मेला, 2024 के अवसर पर गया में निर्मित टेंट सिटी एवं गया रेलवे स्टेषन परिसर में निर्मित अस्थायी पर्यटक सूचना केन्द्र तथा पुनपुन, पटना में आगत श्रद्धालुओं/पिण्डदानियों को सूचना एवं सहयोग प्रदान करने हेतु प्रषिक्षित पर्यटक गाईडों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।


;पअद्ध बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से यात्रा पैकेज तथा ई-पिंडदान की व्यवस्था की गयी है।
पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में आयोजित मेला-महोत्सवों की संभावित तिथि


महोत्सव


क्र॰ महोत्सव का नाम आयोजन स्थल का नाम आयोजन की तिथि
1 थावे महोत्सव, गोपालगंज थावे दुर्गा मंदिर परिसर 15-16 अप्रैल, 2024
2 लछुआर महोत्सव, जमुई लछुआर 21 अप्रैल, 2024 (भगवान महावीर की जयंती पर)
3 कुण्डलपुर महोत्सव, नालंदा कुण्डलपुर 21-22 अप्रैल, 2024 (भगवान महावीर की जयंती पर)
4 वैषाली महोत्सव, वैषाली वैषाली 21-22 अप्रैल, 2024 (भगवान महावीर के जयन्ती पर)
5 पटना साहिब महोत्सव, पटना पटना साहिब 14 एवं 15 अप्रैल, 2024 (वैषाखी पर्व के अवसर पर)
6 परषुराम उत्सव मेला, पटना -- 10 मई, 2024 (माह वैषाख के अक्षय तृतीया के अवसर पर)
7 सीतामढ़ी महोत्सव, सीतामढ़ी पुनौराधाम 17-19 मई, 2024 (माँ जानकी के जन्म दिवस के अवसर पर)
8 मुण्डेष्वरी महोत्सव, कैमूर, भभुआ माँ मुण्डेष्वरी धाम परिसर, भगवानपुर जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
9 शेरषाह महोत्सव, रोहतास, सासाराम फजलगंज स्टेडियम जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
10 सूफी महोत्सव, मनेरशरीफ, पटना मनेरशरीफ 16 जून, 2024 (ज्येष्ठ के आखिरी रविवार सोहबत मेला के अवसर पर)
11 सूफी महोत्सव, काको, जहानाबाद काको (हजरत बीबी कमाल साहिब के मजार पर उर्स के मौके पर)
12 सोमेष्वरनाथ महोत्सव, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी अरेराज, पूर्वी चंपारण, जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
13 श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव, महिषी सहरसा महिषी 04-06 अक्टूबर, 2024 (आष्विन माह के शुक्ल पक्ष के कलष स्थापना के दूसरे, तीसरे एवं चतुर्थ दिन)
14 अहिल्या गौतम महोत्सव, दरभंगा अहिल्या स्थान 11-13 नवंबर, 2024 (अक्षय नवमी के बाद)
15 राजगीर महोत्सव, नालन्दा राजगीर जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
16 मिथिला लोक उत्सव, दरभंगा लहेरियासराय जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
17 उच्चैठ महोत्सव, मधुबनी बेनीपट्टी जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
18 मुंगेर महोत्सव, मुंगेर मुंगेर जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
19 वाणावर महोत्सव, जहानाबाद वाणावर पहाड़ की तलहट्टी जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
20 तपोवन, गया तपोवन 14 जनवरी, 2025 (मकर संक्रांति के अवसर पर)
21 मंदार महोत्सव, बाँका 14-16 जनवरी, 2025 (मकर संक्रांति के अवसर पर)
22 बौद्ध महोत्सव, गया बोधगया जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
23 सूर्य महोत्सव देव, औरंगाबाद देव जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
24 मार्तण्ड महोत्सव, परसाधाम,
झंझारपुर, मधुबनी परसाधाम, झंझारपुर जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
25 रोहतास गढ़ किला महोत्सव, रोहतास जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
26 गुप्ताधाम महोत्सव, रोहतास, सासाराम चेनारी जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
27 मेहन्दार महोत्सव, सीवान मेहन्दार (महाषिवरात्रि के अवसर पर)
28 बाबा कोटेष्वर महादेव महोत्सव, बेला, गया बेला (महाषिवरात्रि के अवसर पर)
29 सिंहेश्वर महोत्सव, मधेपुरा सिंहेश्वर (महाषिवरात्रि के अवसर पर)
30 उमगेश्वरी महोत्सव, औरंगाबाद उमगा (महाषिवरात्रि के अवसर पर)
31 विक्रमषिला महोत्सव, भागलपुर विक्रमषिला जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
32 मिथिला महोत्सव, मधुबनी मधुबनी जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
33 कोषी महोत्सव, सहरसा सहरसा जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर
34 गढ़ी महोत्सव, जमुई खैरा जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर


मेला


क्र॰ मेला का नाम आयोजन स्थल का नाम आयोजन की तिथि
1 श्रावणी मेला, सुल्तानगंज/मुंगेर/बांका भागलपुर/मुंगेर/बांका 22 जुलाई - 19 अगस्त 2024 तक
(श्रावण के अवसर पर)
2 पितृपक्ष मेला, पुनपुन/गया पुनपुन/गया 17 सितंबर - 02 अक्टूबर 2024 तक
(पितृपक्ष के अवसर पर)
3 हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला, सारण (छपरा) सोनपुर 15 नवंबर - 16 दिसंबर, 2024
(कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर)
4 मकर मेला, राजगीर राजगीर जिला प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि पर


उक्त संवाददाता सम्मेलन के अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेषक श्री नंदकिषोर, उपसचिव श्रीमति इंदु कुमारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
------------



हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ