Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जो कंटक पथ पर चला नहीं है

जो कंटक पथ पर चला नहीं है,

जो विपदाओं से लड़ा नहीं है,
विजय पथ का सुख क्या जाने,
जो दुविधाओं में पला नहीं है।


सुविधाओं में पलने वाले,
हर मुश्किल से डरने वाले,
वो क्या जाने सुख क्या होता,
सुख की छाया चलने वाले।


चलो धूप में छाया का सुख,
धन से निर्धन माया का सुख।
पला नहीं जो गोद में माँ की,
माँ ममता या आया का सुख।


तप कर सोना कुन्दन होता,
विनम्र भाव से वन्दन होता।
मिला हमें जो कुछ भी जग में,
प्रभु चरणों में समर्पण होता।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ