Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गठबंधन

गठबंधन

तेरे मेरे मिलन से
हम बहुत खुश है।
जिंदगी मानों मेरी
तेरे बहुत करीब है।
हमने चाहा था तुम्हें
इसलिए मिल गये हो।
और जिंदगी में देखो
कैसे फूल खिल गये है।।


न करते प्यार मोहब्बत तो
हम दोनों मिल नहीं पाते।
जिंदगी की हकीकत को
हम समझ नहीं पाते।
जीवन साथी भी हम
दोनों बन नहीं पाते।
और हम लोग आज
एकाकी जीवन बिताते।।


संसारिक जीवन जीने को
कोई तो हम सफर चाहिए।
जिंदगी भर साथ निभाने
हमे एक साथी चाहिए।
जो जीवन संगनी बनकर
धर्म निभाने वाली चाहिए।
और पग-पग साथ जो दे
ऐसा एक गठबंधन चाहिए।।


जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना"
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ