पितृ दिवस में संकल्प ले...

पितृ दिवस में संकल्प ले...

पितृ दिवस चल रहे है
तो करो एक नेक काम।
लेकर पूर्वजो के नाम तुम
ले लो एक गौ माता को गोद।
और दे दो उसको अभय दान
तो सफल हो जायेंगे पितृ-दिवस।
और मिल जायेगी सच्ची शांति
उनकी आत्मा को।।

बनकर गौ माता के रक्षक,
बचायें कसाईयों से इन्हें।
लेकर एक गाय को गोद,
उसे जीवन दे सकते हो।
और जीव हत्या के इस,
खेल को रोक सकते हो।
और जीओ जीने दो को,
पुनः जिंदा हम कर सकते है।।

गौ माता के अंदर कितने,
देवी देवता बास करते है।
अनेको ग्रन्थों में इसके,
उदाहरण पढ़ने को मिलते है।
तभी तो हर जाती और,
धर्म में गौ पूजनीय है।
तो क्यों न इनकी हिंसा,
रोकने में हम भागीदार बने।।

तो आओं आगे बढ़कर,
करे संकल्प अब से हम।
नहीं काटने देंगे एक भी,
गौ-माता को अब आगे से।
इसी कार्य को करने का बीड़ा,
उठाया है दयोदय महासंघ ने।
इसमें हम सब शामिल होकर,
करे पुण्य का सृजन हम।।

जय जिनेन्द्र
 संजय जैन "बीना" मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ