Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के द्वारा 2 नवम्बर 2024 को होगा भव्य सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह|

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के द्वारा 2 नवम्बर 2024 को होगा भव्य सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह|

हमारे दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
पटना,(दिव्य रश्मि)।चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के सौजन्य से 02 नवम्बर को सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के प्रधान सचिव श्री कमलनयन श्रीवास्तव और अध्यक्ष श्री गणेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सम्पूर्ण प्राणी-जगत के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा करने वाले कलमजीवियों के आराध्य देव, अक्षर देवता भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव 2024 की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, बिहार के तत्वावधान में गिरिराज उत्सव पैलेस, बेलवर गंज, पश्चिम दरवाजा, पटना सिटी में आगामी 02 नवम्बर दिन शनिवार को 'सांस्कृतिक संध्या' का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव रहेंगे जबकि अध्यक्षता ख्यातिनाम चिकित्सक पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के नगर विकास एवं आवास तथा विधि मंत्री श्री नितिन नवीन, महापौर पटना श्रीमती सीता साहु,उप महापौर, पटना श्रीमती रेशमी चन्द्रवंशी एवं समाजसेवी श्री राजेश बल्लभ को आमंत्रित किया गया है।
श्री कमलनयन श्रीवास्तव और गणेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर अनेक राजनेता, कवि,कलाकार,पत्रकार,समाजसेवी व प्रबुद्ध जन भाग ले रहे हैं। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए अनेक कलमजीवियों को नामित सम्मानों, तथा 'चित्रगुप्त सेवा सम्मान' से सम्मानित किया जायेगा इस अवसर पर " कलमजीवी" स्मारिका का लोकार्पण भी किया जायेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ