Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

माँ की आराधना

माँ की आराधना

करे जो सच्चे मन से
माँ की आराधना।
मिले उसे ही दर्शन
माता रानी का।
इसलिए तो भक्त जन
करते है माँ की उपासना।
और पा जाते है अपने
जीवन में सब कुछ।।


जो माँ को दिलसे याद
करते है इन दिनों में।
निश्चित ही वो सब जन
पाते है माँ शारदे के दर्शन।
माँ अलग अलग रूप में
हर दिन आकर के।
दिखती है अपने नौ रूप
अपने भक्तो को वो।।


बड़ी कठिन साधना और
उपासना करनी पड़ती है।
अपने मन के भावों को
बहुत दुर्लभ करना पड़ता है।
दया का भाव सदा ही
अपने अंदर जगाना पड़ता है।
तभी तो माँ भवानी का
ह्रदय में प्रवेश हो पाता है।।


मै उनके चरणो में अपना
शीश बारंबार झुकता हूँ।
और सच्चे मन से उन्हें
आज मैं याद करता हूँ।।


जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ