Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

रेलवे अस्पताल में भ्रष्टाचार

रेलवे अस्पताल में भ्रष्टाचार

रेलवे अस्पताल कटि‌हार में फैला है भ्रष्टाचार,
यहाँ के चिकित्सकों के नहीं रहे उच्च विचार ।
शराफत की चादर ओढ़ रिश्वत ले रहे हैं,
भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ डूबे जा रहे हैं।

नर्सिंग ऑफिस भी इससे अछूता नहीं है,
वगैर कमीशन यहां कुछ भी आता नहीं है।
सी एम एस ऑफिस की तो बात मत पूछिए,
किसी भी काम के लिए मोटी रिश्वत दीजिए।

कतिपय कर्मचारियों की तूती यहां बोलती है,
उनके सामने अधिकारी की भी नहीं चलती है।
" फूट डालो और शासन करो" की नीति यहाँ चलती है, 
निकम्‌मी प्रशासन मूकदर्शक बनी देखती है।

अधिकारियों की मिलीभगत से ही इंचार्ज,
आक्सीजन प्लांट के लाखों रूपये निगल गये।
पता नहीं कब थमेगा भ्रष्टाचार का तूफान,
कब छूटेगी लोगों को इस भ्रष्टाचार से जान ।

सुरेन्द्र कुमार रंजन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| 
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ