Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कृपा करो मां कल्याणी

कृपा करो मां कल्याणी

सुरेन्द्र कुमार रंजन
सांवली तेरी सूरत मैया,
ममता की तू मूरत मैया।
दया तेरी कण -कण में मइया,
भक्तों का करती कल्याण तू मइया।

तेरी असीम कृपा जिस पर हो जाए,
उसकी किस्मत का द्वार खुल जाए।
तेरी चरणों में जो शरणागत हो जाए,
हर विघ्न बाधाओं से मुक्ति पा जाए।

दीन - दुखियों का तारणहार तू मइया,
दुष्ट- पापियों का करती संहार तू मइया।
अहंकारियों का अहं करती चूर तू मइया,
सदाचारियों का करती सम्मान तू मइया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ