Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सफल दाम्पत्य

सफल दाम्पत्य

बहुत कम लोग ही ऐसे हैं,
जो सफल जिंदगी जीते हैं।
तज कर अपने अहं को,
जो विश्वास को गले लगाते हैं।
सही मायने में वही दम्पति,
दाम्पत्य का सुख पाते हैं।

विपदा की विकट घड़ी में ,
जो तनिक नहीं घबराते हैं।
जीवन संगिनी के संग वही,
जीवन को स्वर्ग बनाते हैं।

सामंजस्य, विश्वास से जो ,
जीवन को सफल बनाते हैं।
अपने मधुर संबंधों से वो,
खुशियों के पल बिताते हैं।

त्याग, समर्पण भावुकता ही,
सफल दाम्पत्य का मूल मंत्र है।
छल, कपट, विश्वासघात तो,
दाम्पत्य जीवन का टूट मंत्र है।

सुरेन्द्र कुमार रंजन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ