Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मां अंबे की कृपा

मां अंबे की कृपा

सुरेन्द्र कुमार रंजन

मां दुर्गे की महिमा है अपरम्पार,
जिनकी वंदना करते हैं बारम्बार।
मन से जो करते मां अम्बे की सेवा,
ज्ञान,काम,मोक्ष रूपी पाते हैं मेवा।


मां की आराधना मन से जो करते,
सदैव जीवन में खुशहाल वो रहते।
उनकी चरणों में जो शीश झुकाते,
हर मुसीबत से छुटकारा वो पाते।


दुर्गा, चामुंडा, वैष्णवी, नारायणी ,
सती, साध्वी, विमला, तपस्विनी।
कई चमत्कारिक व प्रभावी नाम हैं तेरे,
ज्ञान रूपी गंगा वर्षाना काम हैं तेरे।


दया व करुणा की तू खान है मइया,
भक्तों को देती तू वरदान है मइया।
असहायों का तू तारणहार है मइया,
दुखियों का करती तू कल्याण है मइया।


ज्ञान की ज्योति जलाकर तुम,
अज्ञानता मन की मिटा दो मां।
इतनी विनती मेरी सुन लो तुम,मेरे मन मंदिर में तू बसना मां।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ