Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गुरूवर बड़े महान हैं

गुरूवर बड़े महान हैं

सुरेन्द्र कुमार रंजन

गुरूवर बड़े महान हैं ज्ञान की वे खान हैं,
छात्रों को चरित्र निर्माण करना ही उनका काम है।
सभ्यता व संस्कृति का बच्चों को देते ज्ञान हैं,
बच्चों के भविष्य निर्माण में उनका ही योगदान है।
ज्ञान रूपी सुधा बरसाना उनका दैनिक काम है,
ज्ञानी पुरुष के रूप में उनकी अपनी पहचान है।
देश के नव निर्माण में देते अपना योगदान हैं,
देश के कर्णचारों का करते सदा निर्माण हैं।
निःस्वार्थ भावों से शिक्षा का करते दान हैं,
संस्कार की सरिता बहा करते चरित्र निर्माण हैं ।
पग-पग पर मार्गदर्शन करते व्यक्ति वे महान हैं,
ऐसे शिक्षा के महामानव को शत् शत् बार प्रणाम है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ