Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आचार्यश्री का गुण गान करे

आचार्यश्री का गुण गान करे

विधा सागर की वाणी सुनो
मन अपना तुम प्रफुल्लित करो।
समयसागर जी के साथ चरण वंदन करे।
विद्यासागर जी के आज चरण वंदन करे।।

समयसागर जी के आने के बाद
देखो खुशीयाँ छाई अपार।
विद्यासागर के आज
गाये गुण हम सब जन।
विधासागर जी के आज
गुण गाये सभी जन।।

ज्ञान सागर जी ने
एक बालक को दीक्षा दी थी।
धर्म की ज्योत जलाई
आ के देखो बुंदेलखंड में।
विद्यासागर के हम करे चरणों को वंदन
मिलकर हम सब जन।
विद्या सागर के आज गाये गुण हम।।

दीक्षा देकर देखो समय सुधा
और प्रमाण सागर को।
क्षमा और योग सागर जी के
संग पूर्णमति दृणमति माताजी को।
ज्ञान की गंगा बहा रहे है देखो संसार में
विद्यागुरु के शिष्य जन।।
विधा सागर की वाणी सुनो
मन अपना तुम प्रफुल्लित करो।
समयसागर जी के साथ चरण वंदन करे।
विद्यासागर जी के आज चरण वंदन करे।।

जीव हत्या रोकने को खुलवाये गौशालायें।
प्रतिभाओं को तलाशने को
खुलवायें देखो प्रतिभा-स्थली आदि को।
जगह-जगह खुलवा दिया
देखो हाथकरधा क्रेंद, विद्या गुरुवर जी ने।
विद्यासागर जी के करो गुण गाना
मिलकर सभी श्रावक जन।।
विधा सागर की वाणी सुनो
मन अपना तुम प्रफुल्लित करो।
समयसागर जी के साथ चरण वंदन करे।
विद्यासागर जी के आज चरण वंदन करे।।

जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुंबई

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ