Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, पटना के आतिथ्य में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार के सह सम्पर्क प्रमुख व सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, पटना के सचिव उर्मिला कुमारी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया।इस अवसर पर सभी भैया -बहनों एवं आचार्य बंधु-भगिनी के सौम्य उपस्थिति में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का लयबद्ध गायन कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा रहा था। वहीं अपने उद्बोधन में उर्मिला कुमारी ने कहा कि वंदे मातरम् मात्र एक गीत ही नहीं है बल्कि भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रस्तुत करने का एक अनुपम गीत है जिसमें भारत माता का अद्भुत वर्णन है।साथ ही साथ हम सबों के लिए प्रेरणा का गीत भी है। कार्यक्रम का संचालन बहन अर्पिता कुशवाहा ने किया जबकि आभार ज्ञापन मधु मालती कुमारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में आचार्य बंधु-भगिनी सहित राष्ट्र सेविका समिति के दीदीयों की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ