दिल्ली विधान सभा मतदान हुआ सम्पन्न - मतगणना 08 फरवरी को
दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर है। मतदान के बाद ऐसा लगता है कि कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने में पीछे रह गई है, आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव जीत कर सरकार बनाना मुश्किल दिख रही है, ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव परिणाम काफी फायदेमंद होगी।
दिल्ली विधान सभा के 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्न हो गया है और 8 फरवरी को मतगणना होगी।
आम आदमी पार्टी मतदान के समय से ही से चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की गांठ के नाम की हो हल्ला मचाया जा रहा है।
दिल्ली विधान सभा चुनाव में मतदान के बाद परिणाम की परीक्षा पार्टियों और दिल्ली के मतदाताओं की है। देखना है कि दिल्ली की मतदाता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किस पार्टी को चुनी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अहम होती है क्योंकि इसका असर राष्ट्रव्यापी होता है। दिल्ली सरकार की संवैधानिक शक्तियां भले ही सीमित है, मगर राष्ट्रीय मीडिया के केन्द्र में होने के कारण नेताओं की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान शीघ्र बन जाती है।
दिल्ली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी मुख्य दावेदार हैं। इस चुनाव में तीनों पार्टियां 'करो या मरो' की स्थिति में रही है। आम आदमी पार्टी ने 2013, 2015 और 2020 में चुनाव जीतकर सरकार बनाई। वहीं, 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस दिल्ली विधान सभा चुनाव जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी 1993 में दिल्ली विधान सभा चुनाव जीती थी, उसके बाद से उसे जीत का इंतजार है।
देखा जाये तो दिल्ली विधान सभा सीटों में कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन देखना है कि कांग्रेस विधान सभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में मिली वोट प्रतिशत को बनाये रखने में कामयाब हो रही है या नहीं। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए चौथी बार जीत दर्ज करना उनकी वक्तव्यों से आसान नहीं लग रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए भी वोट प्रतिशत के आधार पर यह चुनाव अहम है।
अब 8 फरवरी को पता चलेगा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर किसकी जीत होती है और कौन दिल्ली विधान सभा पर राज करेगा।अगर एग्जिट पोल की बात करें तो दिल्ली विधान सभा पर भी 26 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी के संकेत मिल रही है।
- चुनाव आयोग के अनुसार रात्रि 11.30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों में 60.42 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। जिसमे सेंट्रल विधानसभा की 07 सीटों पर 59.09 प्रतिशत,
- ईस्ट विधानसभा की 06 सीटों पर 62.37 प्रतिशत,
- नई दिल्ली विधानसभा की 06 सीटों पर 57.13 प्रतिशत,
- नॉर्थ विधानसभा की 08 सीटों पर 59.55 प्रतिशत,
- नॉर्थ ईस्ट विधानसभा की 05 सीटों पर 66.25 प्रतिशत,
- नॉर्थ वेस्ट विधानसभा की 07 सीटों पर 60.07 प्रतिशत,
- शाहदरा विधानसभा की 05 सीटों पर 63.94 प्रतिशत,
- साऊथ विधानसभा की 05 सीटों पर 58.16 प्रतिशत,
- साऊथ ईस्ट विधानसभा की 07 सीटों पर 56.16 प्रतिशत,
- साऊथ वेस्ट विधानसभा की 07 सीटों पर 61.07 प्रतिशत
- और वेस्ट विधानसभा की 07 सीटों पर 60.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दिल्ली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए कुल 70 सीटों में से 36 सीटों की आवश्यकता है और 10 में से 08 एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाया है और 02 एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिखा रहा है। आम आदमी पार्टी को वी-प्रीसाईड एग्जिट पोल के अनुसार 46-52 और माइंड ब्रिंक एग्जिट पोल के अनुसार 44-49 सिट मिलने की संभावना है, जबकि इनके अनुसार भारतीय जनता पार्टी को क्रमशः 18-23 और 21-25 सीटें मिलने की उम्मीद है।
सर्वे एजेंसियों के अनुसार मैट्रिज ने भारतीय जनता पार्टी को 35-39 आम आदमी पार्टी को 32-37 और कांग्रेस पार्टी को 0-2, पी-मार्क ने भारतीय जनता पार्टी को 39-49 आम आदमी पार्टी को 21-31 और कांग्रेस पार्टी को 0-1, पीपुल्स इनसाइट ने भारतीय जनता पार्टी को 40-44 आम आदमी पार्टी को 25-29 और कांग्रेस पार्टी को 0-2, पीपुल्स पल्स ने भारतीय जनता पार्टी को 51-60 आम आदमी पार्टी को 10-19 और कांग्रेस पार्टी को 0-0, पोल डायरी ने भारतीय जनता पार्टी को 42-50 आम आदमी पार्टी को 18-25 और कांग्रेस पार्टी को 0-2, जेवीसी ने भारतीय जनता पार्टी को 39-45 आम आदमी पार्टी को 22-31 और कांग्रेस पार्टी को 0-2
चाणक्य स्ट्रेटजीज ने भारतीय जनता पार्टी को 39-44 आम आदमी पार्टी को
25-28 और कांग्रेस पार्टी को 2-3 तथा
डीवी-रिसर्च ने भारतीय जनता पार्टी को
36-44 आम आदमी पार्टी को 25-34 और कांग्रेस पार्टी को 0-0 सीट मिलने की संभावना जताई है।
दिल्ली विधान सभा मतदान में मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा और मतदान प्रतिशत भी कमोबेश चिंताजनक नहीं लगता है। सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो गया है और मतदानों की गिनती 8 फरवरी को होगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com