कुंभ क्षेत्र में स्थापित महर्षि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी कक्ष को 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी भेंट !

- विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन आदि क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा महर्षि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के कार्य की सराहना !
प्रयागराज - महर्षि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय द्वारा कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 7 में एक प्रदर्शनी कक्ष स्थापित किया गया है। इस प्रदर्शनी कक्ष को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, और 11 फरवरी तक 10,000 से अधिक श्रद्धालु इस कक्ष का लाभ ले चुके हैं। साधु-संतों के साथ-साथ चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन आदि क्षेत्रों में कार्यरत उच्च पदस्थ विशिष्ट व्यक्तियों ने महर्षि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’के श्री. के.के. सिंह, ‘इसरो’ की सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. नलिनी सतीश, उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री. शरत चंद्रायन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संपूर्ण प्रदर्शनी देखी और उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी।

उत्तर प्रदेश में ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी सेना’ का हिस्सा रहे ‘भारत स्काउट एंड गाइड’ के विद्यार्थियों ने महर्षि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए ‘व्यक्तित्व विकास और तनाव नियंत्रण’ विषय पर मार्गदर्शन का लाभ लिया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड जैसे विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं के साथ-साथ न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप आदि देशों से आए श्रद्धालुओं ने भी आध्यात्मिकता से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधानों की जानकारी जिज्ञासापूर्वक प्राप्त की। कई जिज्ञासुओं ने महर्षि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
इस प्रदर्शनी में दी जा रही आध्यात्मिक व वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जानकारी लोगों को बहुत पसंद आई। कई श्रद्धालुओं ने महर्षि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के कार्य से जुड़ने की इच्छा प्रकट की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com