आस्था का कुम्भ
देख लिया विश्व ने,हिन्दू आस्था कितना सही है।
सनातन धर्म अमर है,
यह कभी मरता नहीं है।।
भारत की पावन भूमि पर,
प्रयागराज कुम्भ देख कर,
विश्व भर हैरान है।
संगम पर डूबकी लगाने को,
जन सैलाब का तूफान है।।
एक सीमित से जगह में,
चालीस करोड़ लोगों ने,
अब तक डूबकी लगाया है।
कुम्भ मेले में प्रयाग आकर,
साधु संतों का दर्शन पाया है।।
पैंतालीस दिनों तक चलने वाले,
कुम्भ का अभी पंद्रह दिन बाकी है।
जन सैलाब उमड़ता ही,
जा रहा है वहाँ,
हर रोज कीर्तिमान की झांकी है।।
लम्बे समय तक याद करेगा,
विश्व इस प्रयाग कुम्भ मेले को।
सनातन धर्म और आस्था पर,
अब कोई उंगली नहीं उठायेगा,
जब जब याद करेगा,
इस जन सैलाब और मानव रेले को।।
जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com