Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय जन महासभा ने मनाया धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस |

भारतीय जन महासभा ने मनाया धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस |

धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस (बसंत पंचमी) भारतीय जन महासभा के लोगों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। हकीकत राय के चित्र पर दो पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जमशेदपुर में त्रिमूर्ति मंदिर प्रांगण, परदेसी पाड़ा, सोनारी में हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि हकीकत राय का कथन था कि उसने किसी के कहने से हिंदू धर्म स्वीकार नहीं किया था। वह परमात्मा की इच्छा के अनुरूप ही हिंदू माता-पिता के घर में उत्पन्न हुआ है। वह मुसलमान बनकर परमात्मा की आज्ञा के उल्लंघन का अपराधी नहीं बन सकता है। वह कदापि अपना धर्म नहीं छोड़ेगा।
हकीकत राय ने धर्म परिवर्तन नहीं करके अपने आप को कत्ल होना मंजूर किया। ऐसे महान बलिदानी धर्मवीर बालक को हम सादर नमन करते हैं।
मौके पर श्री पोद्दार के अलावे सुश्री नंदनी कुमारी, राधिका कुमारी, सविता बाग एवं चंद्रकला देवी आदि उपस्थित थे।
इसके अलावे देश विदेश के अनेक स्थानों पर हकीकत राय के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से ए. के. जिंदल, सुखेन मुखोपाध्याय, दुर्गा मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, बिदेह नंदिनी चौधरी, मोतीलाल शर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ, आर.एस. अग्रवाल, निशा वाणी, मधु सिन्हा, विजय गोयल, अंतर्यामी पांडा,आदि के नाम सम्मिलित है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ