महादेव का स्मरण करलो।
जीवन को खुशियों से भर लो।।महादेव हैं भोले बाबा।
जो भजता सब कुछ पा जाता।।
बेलपत्र है उनको भाता।
भांग धतूरा खुब सुहाता।।
देवों में वो महादेव हैं।
नंदी भृंगी सदा सेव्य हैं।।
खुद हलाहल पान किया है।
सारे जग को बचा लिया है।।
आज महाशिवरात्रि पावन पर्व है।
हमें अपने सनातन पर गर्व है।।
चरण शरण हूँ भोले तेरे।
सारे कष्ट हरो प्रभु मेरे।।
जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com