Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल सरकारी योजना से आगे बढ़कर राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गई है- श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल सरकारी योजना से आगे बढ़कर राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गई है- श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

  • परिवर्तनकारी जीवन, भारत का सशक्तिकरण: पिछले दशक में, योजना ने भारत में लैंगिक समानता और बालिकाओं की स्थिति में सुधार लाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है
  • 10वीं वर्षगांठ का समारोह 22 जनवरी से 8 मार्च, 2025 तक जारी रहेगा

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज गाँधी नगर हॉस्पिटल, रांची, झारखंड में मीडिया को संबोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, भारत में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ साथ 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां लैंगिक समानता सिर्फ एक नीति नहीं, बल्कि सामाजिक मानदंड होगी।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों के लिंगानुपात, संस्थागत प्रसव और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना यह सुनिश्चित करती है कि सभी लड़कियों को देखभाल और हर वो अवसर मिले, जिसकी वह हकदार है।

अपने संवाद में श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि हमें हर लड़की के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसरों से भरे भविष्य का माहौल बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे सरकार, स्कूल और गैर सरकारी संगठन झारखंड और अन्य राज्यों में लैंगिक समानता पहलों को बढ़ावा दे रहे हैं।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि पिछले एक दशक में, इस योजना के लागू होने से भारत में लड़कियों की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार आया है। जन्म के समय राष्ट्रीय लिंगानुपात 2014-15 में 918 से बढ़कर 2023-24 में 930 हो गया है। माध्यमिक स्तर पर लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 75.51 प्रतिशत से बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया है और संस्थागत प्रसव 61 प्रतिशत से बढ़कर 97.3 प्रतिशत हो गया है। इसके अतिरिक्त, पहली तिमाही के प्रसवपूर्व देखभाल पंजीकरण 61 प्रतिशत से बढ़कर 80.5 प्रतिशत हो गया है।

सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ :

उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा संचालित रोजगार कार्यक्रमों के कारण महिला श्रम बल भागीदारी 2017-18 के 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 41.7 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुपोषण से निपटने के लिए SNP (पूरक पोषण कार्यक्रम) और मिशन पोषण 2.0 जैसे प्रारंभिक बाल पोषण कार्यक्रमों में निवेश कर पोषण कार्यक्रमों को मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए केंद्रीय बजट 2024-25 में महिलाओं को सशक्त बनाने, बच्चों का समर्थन करने और परिवार कल्याण कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए पर्याप्त संसाधन आवंटित किए गए हैं। सुकन्या समृद्धि खाता (SSA) के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 4.12 करोड़ से अधिक बालिकाओं के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके है।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रमुख बजटीय आवंटनों के बारे में बताते हुए कहा कि इस वर्ष के जेंडर बजट में महिलाओं के विकास के लिए 4.49 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि पहली बार महिला उद्यमियों के लिए स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत टर्म लोन की सीमा बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी गई है।

महिला सशक्तिकरण पहल की मुख्य विशेषताएं बताते हुए श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 12 करोड़ शौचालय और 12 करोड़ नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे स्वच्छता और स्वच्छ जल की उपलब्धता में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों में महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए ग्रामीण विद्युतीकरण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है ।

प्रेस वार्ता में श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड ने उल्लेखनीय बुनियादी ढांचे का विकास देखा है, जिससे लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर सुनिश्चित हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए अपने संबोधन का समापन किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोगों के निरंतर समर्थन और सरकार की मजबूत नीतियों के साथ झारखंड विकास और समृद्धि में नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

(रिलीज़ आईडी: 2105550) आगंतुक पटल : 54



हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ