Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बीना शहर

बीना शहर

सागर जिले की तहसील है
जिस का नाम बीना है।
बहुत सारी इस शहर की
देखो तो विशेषताएँ है।
जहाँ की होली दुर्गा उत्सव
और अखाड़े बहुत फेमस है।
स्नेह और प्यार का माहौल
शहर की सबसे बड़ी विशेषता है।।


कृषि प्रधान ये तहसील है
कृषि ही मूल व्यवसाय है।
सभी जाती धर्म के लोग
यहाँ रहते है हिल मिल के।
और सभी तीज त्यौहारों को
हर्ष उल्लास से मनाते है।
तभी तो मध्यप्रदेश में भी
अलग पहचान है बीना की।।


जहाँ जन्में गणनाचार्य व्याकरणचर्या
और जन्में ज्योतिषचार्य पंडित आदि।
साथ ही प्रदेश में व्याख्यात है
बीना की राम बारात भी।
सभी धर्म और जाती के लोग
शामिल होते बारात में।
और ऐसा लगता है की
बीना में स्थापित है राम राज्य।।


प्रणाम में करता हूँ उनको
जिन्होंने ये सब दिया बीना को।
स्वयं को गौरांवित् करता हूँ
जो मेरी मातृभूमि बीना है।
हजारों मील दूरी होकर भी
मेरा दिल लगा रहता बीना में।
कर्म भूमि मेरी मुंबई है
पर मातृभूमि तो बीना है।।


जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ