दिल्ली विधान सभा में बनेगी एनडीए की सरकार
दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
दिल्ली विधान सभा के 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना 8 फरवरी को हुई। मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी को 22 और एनडीए को 48 सिटे मिली। दिल्ली विधान सभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत की आंकड़ा पार करने के लिए 36 सीट लाना आवश्यक था ।
सर्वे एजेंसी में पी-मार्क ने भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) को 39-49 , आम जनता पार्टी को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 बताया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में विगत 12 वर्षों से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की हार और प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) की अप्रत्याशित जीत हुई। इस हार जीत की राजनीतिक असर दूरगामी होंगे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) की जीत से केन्द्र एनडीए की एकजुटता मजबूत होगी, वहीं देश की प्रमुख विपक्षी की गठबंधन इंडी में बिखराव को बढ़ावा मिलेगा।
देखा जाए तो दिल्ली विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) और आरएसएस मिलकर दिल्ली की गली-कूची में आम जनता पार्टी को घेरना शुरू किया था, तब वहां से स्थिति बदली। इधर आम जनता पार्टी के अरविंद केजरीवाल की सोच और उनकी बोल बदली, जिसमें छठ पूजा के खिलाफ, कांग्रेस के खिलाफ, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (यूटीबी) आदि का समर्थन, चुनाव पर आम जनता पार्टी की हार का कारण बनी। साथ ही, दिल्ली के दंगों को, शाहीन बाग जैसे धरना और किसान आंदोलन जैसे महानगर विरोधी आंदोलनों को, प्रत्यक्ष-परोक्ष समर्थन देना भी आम आदमी पार्टी की राजनीति पर असर डाला है।
दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम जनता पार्टी (आप) को 70 सीटों में से 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जिनमें बुराड़ी से संजीव झा, किरारी से अनिल झा, सुल्तानपुर माजरा(एस सी) से मुकेश कुमार अहलावत, सदर बाजार से सोम दत्त, चांदनी चौक से पुनादीप सिंह सावनी (सब्बी), मटिया महल से अली मोहम्मद इकबाल, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, करोलबाग (एस सी) से विशेश रवि, पटेल नगर (एस सी) से प्रावेश रत्न, तिलक नगर से जर्नाल सिंह, दिल्ली कैंट से वीरेंद्र सिंह कादियान, देवली (एस सी) से प्रेम चौहान, अंबेडकर नगर से डॉ अजय दत्त, कालका जी से अतिसी मार्लेना, तुगलकबाद से साही राम, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, ओखला से अमनातुल्लाह खान, कोंडली (एस सी) से कुलदीप कुमार (मोनू), सीमापुरी (एस सी) से वीर सिंह ढिंगन, सीलमपुर से चौधरी जुबैर अहमद, बाबरपुर से गोपाल राय और गोकुलपुर (एस सी) से सुरेंद्र कुमार शामिल हैं ।
भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) को 48 सीटों पर जीत मिली है, जिसमें नरेला से राज करण खत्री, तिमरपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से अहिर दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, बवाना (एस सी) से रविंदर इंद्रज सिंह, मुंडका से गजेंडर दलाल, नागलोई जाट से मनोज कुमार शोकन, मंगोलपुरी (एस सी) से राज कुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, शकुर बस्ती से कर्नेल सिंह, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, वजीरपुर से पूनम शर्मा, मॉडल टाउन से अशोक गोएल, मोती नगर से हरीश खुराना, मादीपुर (एस सी) से कैलाश गंगवाल, राजौरी गार्डन से मंजिंदर सिंह सिरसा, हरिनगर से श्याम शर्मा, जनकपुरी से आशीष सूद, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, उत्तमनगर से पवन शर्मा, द्वारका से पारदुमिन सिंह राजपूत, मटियाला से संदीप शेरावत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, बिजवासन से कैलाश गहलोत, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, जंगपुरा से तारविंदर सिंह मारवाह, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर के पुरम से अनिल कुमार शर्मा, महरौली से गजेंद्र सिंह यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय, त्रिलोकपुरी (एस सी) से रवि कांत, पटपड़गंज से रविंदर सिंह नेगी (रवि नेगी), लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से डॉ अनिल गोयल, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, शाहदरा से संजय गोयल, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन, घोंडा से अजय महावर, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट, करावल नगर से कपिल मिश्रा शामिल हैं ।
दिल्ली विधान सभा चुनाव अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी का कई बड़े नेता हार गए हैं। दिल्ली की इस अप्रत्याशित जीत का फायदा एनडीए गठबंधन को बिहार के विधानसभा चुनाव 2025 में भी मिलेगा। वहीं, यदि समझदारी से इंडी गठबंधन को मजबूत बनती है तो बिहार में भी कांटे की टक्कर होगी, अन्यथा नहीं। क्योंकि में नवगठित जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर और आप सबकी पार्टी (आसा) मुखिया रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के रुख पर निर्भर करेगा कि एनडीए या इंडी गठबंधन में किसका पलड़ा भारी होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com