जीवन एक कहानी
डॉ. मेधाव्रत शर्मा, डी•लिट•(पूर्व यू.प्रोफेसर)
जीवन एक कहानी।
राह बदलते रहे, कहाँ जाना है,पता नहीं।
तप्त रेत पर पाँव तरसते,मिलती छाँव कहीं!
हर सराय अनजानी।
जीवन एक कहानी।
होती शुरू कहीं से भी,कहीं खत्म हो जाती।
थाह नहीं अनजाने लेखक की कुछ मिल पाती।
राजा है,थी रानी।
जीवन एक कहानी।
प्रेम हृदय का हार,घृणा है पाँवों की बेड़ी।
प्रेम करे माटी को सोना, घृणा राख-ढेरी ।
माया आनी-जानी।
जीवन एक कहानी।
जिससे जन्म और जिसमें लय,वह कहलाए जल।
नदी बह रही,बदल रहा जल यद्यपि पल-प्रतिपल।
पानी पानी पानी ।
जीवन एक कहानी।l reactions:1
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
राह बदलते रहे, कहाँ जाना है,पता नहीं।
तप्त रेत पर पाँव तरसते,मिलती छाँव कहीं!
हर सराय अनजानी।
जीवन एक कहानी।
होती शुरू कहीं से भी,कहीं खत्म हो जाती।
थाह नहीं अनजाने लेखक की कुछ मिल पाती।
राजा है,थी रानी।
जीवन एक कहानी।
प्रेम हृदय का हार,घृणा है पाँवों की बेड़ी।
प्रेम करे माटी को सोना, घृणा राख-ढेरी ।
माया आनी-जानी।
जीवन एक कहानी।
जिससे जन्म और जिसमें लय,वह कहलाए जल।
नदी बह रही,बदल रहा जल यद्यपि पल-प्रतिपल।
पानी पानी पानी ।
जीवन एक कहानी।l reactions:1
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com