Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

NIEPID द्वारा दिव्यांगता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

NIEPID द्वारा  दिव्यांगता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

संवाददाता चन्दन कुमार की खबर |
NIEPID आरसी नोएडा द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में दिनांक 03-02-2025 दिव्यांगता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगता से संबंधित जानकारी प्रदान करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समावेशी समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में 70 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का सत्र विवरण निम्नवत हैं:-

  • पहला सत्र: दिव्यांगता की अवधारणा, प्रकार, और कारणों पर चर्चा।
  • दूसरा सत्र: सरकारी योजनाओं, कानूनों, और पुनर्वास सेवाओं पर जानकारी दी गई।
  • तीसरा सत्र: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके द्वारा किए जा सकने वाले प्रयासों पर चर्चा।
  • • प्रश्नोत्तर सत्र:

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और दिव्यांग बच्चों के प्रति अपनाए जाने वाले दृष्टिकोण पर चर्चा की।
यह कार्यक्रम सफल रहा और इससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में सम्मलित प्रतिभागियों का कहना है की इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी किया जाना चाहिए ताकि समाज में समावेशन को बढ़ावा दिया जा सके।
कार्यक्रम समन्वयक
डॉ. ध्रुव माहेश्वरी (चिकित्सा विज्ञान में सहायक प्रोफेसर)NIEPID आरसी नोए
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ