श्री गणेशाय नम:
23 मार्च 2025, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
23 मार्च 2025, रविवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि नवमी रात्रिशेष 12:37
🔅 नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 11:50 PM
🔅 करण :
तैतिल 05:39 PM
गर 05:39 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वरियान 05:57 PM
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:59 AM
🔅 चन्द्रोदय +02:07 AM
🔅 चन्द्र राशि धनु
🔅 सूर्यास्त 06:01 PM
🔅 चन्द्रास्त 11:39 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी
🔅 कलि सम्वत 5126
🔅 दिन काल 12:10 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2081
🔅 मास अमांत फाल्गुन
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:32:10 - 12:20:53
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 04:24 PM - 05:13 PM
🔅 कंटक 09:54 AM - 10:43 AM
🔅 यमघण्ट 01:09 PM - 01:58 PM
🔅 राहु काल 04:30 PM - 06:01 PM
🔅 कुलिक 04:24 PM - 05:13 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:32 AM - 12:20 PM
🔅 यमगण्ड 11:56 AM - 01:27 PM
🔅 गुलिक काल 02:59 PM - 04:30 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
❤💛विशेष ~ पूरब दिशा मे शुक्रोदय दिन 02:50 से।💛❤
❤💛💛💛💛💛💛💛💛❤💛❤
23 मार्च 2025, रविवार दैनिक राशिफल
मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान की तरफ से चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
वृषभ (Tauras): आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि बनाए रखेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा का उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत में ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे-स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से कृपा से आपको लाभ होने का योग है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
कर्क (Cancer): आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता रहेगी। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। आपकी अहम की भावना से किसी को चोट पहुंचेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo): आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहम का टकराव होने की संभावना है। पिता या बुजुर्गों से लाभ होगा। स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे। किसी के साथ झगड़ा-झंझट होने में आपका अहम माध्यम बनेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अधीनस्थ व्यक्ति और नौकरपेशा वर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
तुला (Libra): गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारियों को लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृश्चिक (Scorpio): आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतान की संतोषजनक प्रगति से आनंद का अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी और चिंता में समय बीतेगा। नौकरी-धंधे में अवरोध निर्मित होंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान होकर चलें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
मकर (Capricorn): नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोध, आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्य के अवसर पर यात्रा का योग है। ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
कुंभ (Aquarius): प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का हिस्सा रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यवसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com