Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

26 मार्च 2025, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

26 मार्च 2025, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

26 मार्च 2025, बुधवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि द्वादशी 10:17 PM

🔅 नक्षत्र धनिष्ठा 11:26 PM

🔅 करण :

                कौलव 02:52 PM

                तैतिल 02:52 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग सिद्ध 12:25 PM

🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:57 AM

🔅 चन्द्रोदय +04:15 AM

🔅 चन्द्र राशि मकर

🔅 सूर्यास्त 06:03 PM

🔅 चन्द्रास्त 02:48 PM

🔅 ऋतु वसंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी

🔅 कलि सम्वत 5126

🔅 दिन काल 12:15 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2081

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:31 AM - 12:20 PM

🔅 कंटक 04:25 PM - 05:14 PM

🔅 यमघण्ट 08:15 AM - 09:04 AM

🔅 राहु काल 11:55 AM - 01:27 PM

🔅 कुलिक 11:31 AM - 12:20 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:36 AM - 07:26 AM

🔅 यमगण्ड 07:19 AM - 08:51 AM

🔅 गुलिक काल 10:23 AM - 11:55 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

❤️💛विशेष ~ पंचक आरंभ। 💛

❤💛💛💛💛💛💛💛💛❤💛❤

26 मार्च 2025, बुधवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को आराम देगी। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं हो पाएगा। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापार में विकास कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट-दर्द से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद से खटराग हो सकता है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण आपके लिए संकट ला सकता है इसलिए विशेष ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करने की सलाह दे रहे हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। मां के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीददारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकते हैं। नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): बिना विचारे साहस करने के प्रति चेतावनी देते हैं। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध, आवेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मन में ग्लानि रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ न मुड़ने की सलाह देते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय बीतेगा। दोस्तों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की समस्याएं मामूली प्रयत्न से दूर होंगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा वालों दोनों की आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। नई वस्तुओं की खरीददारी होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): हर एक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधे की जगह अनुकूल परिस्थिति रहेगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज के दिन की शुरुआत भय के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। ऑफिस में अधिकारी वर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की सलाह देते हैं। संतान आज चिंता का कारण बनेंगी। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय

नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना

निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार

दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ