Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

4 मार्च 2025, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

4 मार्च 2025, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

4 मार्च 2025, मंगलवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि पंचमी 07:30 PM

🔅 नक्षत्र अश्विनी 08:24 AM

🔅 करण :

                बालव 03:19 PM

                कौलव 03:19 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग एन्द्र +02:06 AM

🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:13 AM

🔅 चन्द्रोदय 08:52 AM

🔅 चन्द्र राशि मेष

🔅 सूर्यास्त 05:47 PM

🔅 चन्द्रास्त 10:40 PM

🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी

🔅 कलि सम्वत 5126

🔅 दिन काल 11:42 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2081

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:38:12 - 12:25:01

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:30 AM - 09:17 AM

🔅 कंटक 06:57 AM - 07:44 AM

🔅 यमघण्ट 10:04 AM - 10:51 AM

🔅 राहु काल 02:57 PM - 04:24 PM

🔅 कुलिक 01:11 PM - 01:58 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:30 AM - 09:17 AM

🔅 यमगण्ड 09:06 AM - 10:33 AM

🔅 गुलिक काल 12:01 PM - 01:29 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

❤💛विशेष ~ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश रात्रि 09:09 से। 💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

4 मार्च 2025, मंगलवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries) : आज आप अति संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लगने का प्रसंग उपस्थित होगा। आज आपको मां की बीमारी के विचार सताएंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज आज न करें। मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। स्त्री एवं पानी से बचने की सलाह देते हैं। अभ्यास के लिए समय मध्यम है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

वृषभ (Taurus) :आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुक्ताभरे विचार आएंगे जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। अन्य लोगों को लेकर आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। आप कल्पना शक्ति से सृजनात्मक काम कर सकेंगे। परिवारवालों या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मौका मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पड़ेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini) : आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आपको पहले थोड़ी मुसीबतें उठानी पड़ेंगी, किन्तु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आपके जरूरी काम भी शुरू में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर आप शांति का अहसास करेंगे। नौकरी-धंधे में अनुकूल वातावरण रहेगा और साथियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer) : आज आपके मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट-सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ अपना दिन खुशी में बिता सकेंगे। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के साथ से आप रोमांचित रहेंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo) : आज कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें, इसका खयाल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे। कानूनी बातों का निर्णय सोच-समझकर करें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo) : आपके लिए घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए प्रतिक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा, तो दांपत्य जीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। अविवाहितों को जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra) : आज आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग देख रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव के उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio) : आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से भरा होगा। लेखन-साहित्य से जुडी प्रवृत्ति करेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। संतानों से मतभेद खड़े होंगे। प्रवास की संभावना है, धनखर्च होगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius) : आज खाने-पीने में खास ध्यान रखने की चेतावनी देते हैं। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn) : आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा दलाली, ब्याज, कमिशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius) : वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आपको साथियों का सहयोग मिल सकेगा। तन एवं मन से आप प्रफुल्लिता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति भरा रहेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होगा। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक-दूसरे का सान्निध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

पं. प्रेम सागर पाण्डेय

नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना

निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार

दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ