Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कड़वा सच

कड़वा सच

आमदनी छोटी हो तो जीने के लिए,
खर्च को सिकोड़ना पड़ता है।
आदमी लंबा और चादर छोटी हो तो,
ढके रहने के लिए हाथ पांव मोड़ना पडता है।।
तन बहुत लंबी उड़ान भरना चाहता है,
पर पंख बेहद कमजोर हैं।
ऐसी स्थिति जीवन में आए तो,
मन को तन के साथ समझौता करना पड़ता है।।
हर कोई बुद्धिमान होने का दम भरता है,
पर हकीकत में कोई बुद्धिमान है नहीं।
सभी बुद्धिमान और बुद्धू व्यक्ति को,
जीवन में परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।।
सफल वही हुआ जो,
परिस्थितियों से जुझना सिखा।
दूसरों के भरोसे बेठे रहने वाले को,
जीवन में आगे बढ़ने का पथ कभी नहीं दिखा।। 
 जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ