Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फतुहा अंचल के अलावलपुर गांव में एक ही प्लॉट का तीन व्यक्तियों के नाम पर हुआ दाखिल-खारिज

फतुहा अंचल के अलावलपुर गांव में एक ही प्लॉट का तीन व्यक्तियों के नाम पर हुआ दाखिल-खारिज

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
फतुहा अंचल के गौरीचक थानान्तर्गत अलावलपुर पंचायत के अलावलपुर गांव के एक ही जमीन का तीन व्यक्तियों के नाम पर दाखिल-खारिज कर राजस्व रसीद काटने का मामला प्रकाश में आया है। वर्ष 2022 के तत्कालीन अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा एक मोटी रिश्वत लेकर 5.5 डिसमिल जमीन को 17.41 डिसमिल बनाकर दाखिल-खारिज कर राजस्व रसीद काट दिया गया जो आज विवाद का कारण बन गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अलावलपुर गांव के खाता संख्या-390, खेसरा संख्या- 1204, रकवा 5.5 डिसमिल जिसका जमाबन्दी संख्या-201, वर्तमान भाग -17, पृष्ठ संख्या-201 एवं कम्प्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या - 212141100073131 ठाकुर अरुण कुमार सिंह पिता स्व० बालेश्वर सिंह के नाम से पंजीकृत है। भूमि दखल कब्जा (LPC) प्रमाण पत्र भी ठाकुर अरुण कुमार सिंह के नाम से निर्गत है, जिसका प्रमाण पत्र संख्या- 582/2020-2021 दिनांक 31/03/2021 है। वर्ष 2021-22 तक का राजस्व रसीद भी ठाकुर अरुण सिंह के नाम से कटा हुआ है।

वर्ष 2022 के तत्कालीन अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को मोटी रिश्वत देकर अलावलपुर गांव के ही विजय चन्द्र सिंह पिता स्व० भरत दयाल सिंह ने खाता संख्या - 390, खेसरा संख्या - 1204 ,रकवा 6.41 डिसमिल को अपने नाम से दाखिल-खारिज कराकर राजस्व रसीद कटवा लिया, जिसका विवरण इस प्रकार है- खाता संख्या-390, खेसरा संख्या-1204, जमाबंदी संख्या-97/1, भाग वर्तमान-8, पृष्ठ संख्या-97, कम्प्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या- 2121411000 78 717, रकवा - 6.4 डिसमिल । इसके साथ ही अनुज कुमार सिंह, पिता स्व० बालेश्वर सिंह, ग्राम अलावलपुर ने भी उसी तरह से वर्ष 2021 में दाखिल-खारिज करवाकर राजस्व रसीद कटवा लिया जिसका विवरण इस प्रकार है:- खाता संख्या-390, खेसरा संख्या -1204, जमाबंदी संख्या 202, भाग वर्तमान-17 पृष्ठ संख्या-202 रकवा-5.5 डिसमिल ।
जब इसकी खबर ठाकुर अरुण कुमार सिंह को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना तत्कालीन अंचलाधिकारी को दिनांक 17/2/2022 को सारे साक्ष्य के साथ उपलब्ध कराकर विजय चन्द्र सिंह के नाम से निर्गत जमाबंदी संरख्या 97/1 खाता संख्या-390, खेसरा संख्या -1204 ,रकवा 6.41 डिसमिल को निरस्त करने का निवेदन किया। इन्होंने तर्क दिया कि जब खाता संख्या -390, खेसरा संख्या-1204 में 5.5 डिसमिल ही जमीन है वह भी मेरे नाम से तो फिर इसे विजय चन्द्र सिंह के नाम से 6.41 डिसमिल तथा अनुज कुमार सिंह के नाम 5.5 डिसमिल का दाखिल-खारिज कर राजस्व रसीद कैसे काटा गया? 5.5 डिसमिल जमीन को 17.41 डिसमिल कैसे बनाया गया? आवेदन दिए हुए तीन वर्ष बीत गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव के ही विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि विजय चन्द्र सिंह पिता - स्व० भरत दयाल सिंह, मोसमात सुशीला देवी पति स्व०सुरेश चन्द्र सिंह एवं अजय कुमार सिंह पिता स्व० बालेश्वर सिंह द्वारा अवैध तरीके से खाता संख्या-390, खेसरा संख्या - 1204, जमाबंदी संख्या 97/1, रकवा- 6.41 डिसमिल जमीन को अवैध तरीके से अलावलपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह को एग्रीमेंट कराकर बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
ठाकुर अरुण कुमार सिंह ने फतुहा के वर्तमान अंचलाधिकारी से निवेदन किया है कि उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री पर अविलंब रोक लगाया जाए तथा अवैध तरीके से किए गए दाखिल खारिज को रद्द कर इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंडित किया जाय।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ