Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

माया श्रीवास्तव ने सुनीता विलियम्स को दिया बधाई |

माया श्रीवास्तव ने सुनीता विलियम्स को दिया बधाई |

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अपने क्रू- के अन्य सदस्यों के साथ 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस आने पर समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार , झारखंड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम ने सभी अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर सकुशल वापसी आने पर बधाई दी है, साथ ही आज विश्व में साबित हो गया कि भारतीय कही भी हो वो हर चुनौती को पूरा करने में सफल होते हैं चाहे वो महिला हो या पुरुष।

श्रीमती माया श्रीवास्तव ने अंतरिक्ष में नौ महीने तक रहने के बाद सुनीता विलियम्स व उनके सदस्यों की धरती पर सकुशल वापसी को एक सुखद पल बताते हुए कहीं कि अंतरिक्ष की यह पूरी यात्रा सुनीता एवं उनके सदस्यों की धैर्य और दृढ़ता की जीत है जिसे विश्व हमेशा याद रखेगा। सुनीता विलियम्स का यह अंतरिक्ष मिशन विश्व मानव कल्याण के कई आयामों में मददगार साबित होगा. धरती पर वापसी की इस पूरी सफलता के लिए नासा, स्पेस एक्स तथा एस्ट्रोनॉट्स को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ