होली का हुड़दंग
रंग बिरंगे रंगों का त्योहार है होली,
स्वादिष्ट व्यंजनों का त्योहार है होली।
प्रेम व भाईचारे का त्योहार है होली,
वैमनस्यता मिटाने का त्योहार है होली ।
होलिका दहन के साथ ही प्रारंभ है होली,
असत्य पर सत्य की जीत का जश्न है होली।
भक्त की अदम्य भक्ति का इम्तिहान है होली,
ईश्वर पर भक्त का अटूट विश्वास है होली।
उत्साह और उमंग का यह त्योहार है होली,
रंग, अबीर,गुलाल का यह त्योहार है होली।
पुआ, पकवान, मिष्ठान का त्योहार है होली,
दुश्मनों को गले लगाने का त्योहार है होली।
होली का त्योहार आज अभिशाप बन गया है,
प्यार और भाईचारा आज विलोप हो गया है।
भाई ही भाई के रक्त का आज प्यासा हो गया है,
रिश्ते तो जैसे आज एक तमाशा हो गया है।
आपसी सद्भाव आज हुड़दंग में बदल गया है,
आपसी भाईचारा आज शत्रुता में बदल गया है।
नशेड़ियों के कारण आज माहौल बदल गया है,
रंगों का पावन त्योहार आज माखौल बन गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com