नारी बड़ी महान है
नारी बड़ी महान है,ममता की वो खान है।
शक्ति उसकी शान है,
तभी तो वो महान है।
महिला घर की रानी है,
उसकी अजीब कहानी है।
मॉं, बहना, भार्या बनकर,
जिम्मेवारी उसे निभानी है।
घर-बाहर में व्यस्त है वो,
दुनियादारी में मस्त है वो।
कई कामों से त्रस्त है वो,
कई उलझनों से पस्त है वो।
बाधाओं से डरती नहीं वो,
तूफानों से लड़ती है वो।
नहीं कभी घबराती है वो,
फौलादों से टकराती है वो।
नारी का का ना अपमान करें,
नारी का ना उपहास करें।
नारी का ना तिरस्कार करें,
नारी का ना बहिष्कार करें।
नारी का हम सत्कार करें,
नारी का हम सम्मान करें ।
महिला दिवस के अवसर पर,
महिला का हम उत्थान करें।
सुरेन्द्र कुमार रंजन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com