Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना, 07 मार्च 2025:- मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने आज 1, अणे मार्ग से पषु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान भेजे जानेवाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान पषु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ0 एन0 विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि एक वाहन में मखाना और घी को अमेरिका के लिये तथा दूसरे वाहन में गुलाब जामुन को कनाडा के लिये भेजा जा रहा है। यह वाहन समुद्री पोर्ट तक सामानों को पहुॅचायेगा। समुद्री पोर्ट से फिर सामान को अमेरिका और कनाडा भेजा जायेगा।
कार्यक्रम में पषु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज, पषुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, पषु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री संजय सरावगी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डाॅ0 सुनील कुमार, सांसद श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ0 एस0 सिद्धार्थ, पषु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डाॅ0 एन0 विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ