कर्मों का फल
हृदय की कोमलता काअलग एहसास होता है।
जीवन में सुख शांति का
अटूट भंडार बढ़ता है।
जो स्नेह प्रेम रखते है
उन्हें प्रेम भाव मिलता है।
जमाने में रहने का
अलग अंदाज होता है।।
कमाना धमाना जीवन में
लगा ही रहता है।
लोग की नवज जान लेना
ये अनुभव अलग होता है।
जो भावनाओं से खेलते है
थोड़े दिन तो खुश रहते है।
मगर फिर अंतराल के बाद
दुखो में डूब जाते है।।
समय का चक्र तुम देखो
कैसे ये घूमता रहता है।
कभी छाया देता है
तो कभी फल भी देता।
तुम्हारे कर्मों के अनुसार
ये जीवन चलता रहता है।
इसलिए करो तुम अब
अच्छे और सही कर्म।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com