Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वैष्णव संस्कार मनुष्य के अंदर मानवता का भाव पैदा करती है ‌‌ :-- स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज

वैष्णव संस्कार मनुष्य के अंदर मानवता का भाव पैदा करती है ‌‌ :-- स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज

"सभी मनुष्य को वैष्णव संस्कार ग्रहण करनी चाहिए ।वैष्णव संस्कार मनुष्य के अंदर मानवता का भाव पैदा करता है। हमें अपने जीवन काल में एक - एक कर अपनी सारी आदतों का त्याग करना चाहिए ताकि धरती का त्याग करते हुए हमें किसी प्रकार का संताप नहीं रहे।" उक्त उद्‌गार स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज जी ने माँ तारा नगरी केसपा में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में व्यक्त किए।
स्वामी जी ने कहा कि यज्ञ से सनातनधर्म को शक्ति मिलती है एवं जहां तक यज्ञ के प्रवचन की आवाज जाती है, वह भूमि पवित्र हो जाती है। यज्ञ का हर काम महान होता है। इसलिए हमें यज्ञ में अपनी सह‌भागिता अवश्य सुनिश्चित करनी चाहिए।
इससे पूर्व दोपहर में रामायणी बाबा ने भक्तों को भगवान राम नर से नारायण कैसे बने इस कथा को सुनाई। संध्या में साध्वी शिखेश्वरी देवी ने भक्तों को भागवत कथा सुनाई। इन्होंने एक प्रसंग के माध्यम से मां की ममता का बखान किया। जब अश्वत्थामा ने पांडव के पांचों पुत्रों की हत्या कर दी थी तब क्रोध में अर्जुन ने अश्वत्थामा का वध करने का संकल्प लिया, तब द्रौपदी ने अर्जुन को रोक लिया और कहा कि जिस पीड़ा से मैं गुजर रही हूँ, उस पीड़ा से आपकी गुरु माता गौतमी को ना गुजरना पड़े।। इसलिए आप अश्वत्थामा का वध ना करें।
प्रातः काल की पहली किरण के साथ यज्ञशाला में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भक्तगण पंक्तिबद्ध होकर परिक्र‌मा करने लगे। इसके बाद माँ तारा देवी मंदिर में मां तारी की पूजा अर्चना की। आज सुदूर गांवों से आए कई श्रद्धालु भक्तों ने स्वामी पुरुषोत्तामाचार्य महाराज से दीक्षांत ग्रहण किया एवं जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस महायज्ञ में आए तभी आगंतुकों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया जिसका प्रबंध सेवानिवृत प्राचार्य एवं यज्ञ समिति के अध्यक्ष कामता शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष कामता शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, हिमांशु शेखर, अमिताभ कुमार, प्रमोद कुमार, मुन्ना शर्मा, विक्रम कुमार,गौरव कुमार रणविजय शर्मा सहित कई ग्रामीण तन मन धन से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ