Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा और संरक्षा पर परिचर्चा का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा और संरक्षा पर परिचर्चा का आयोजन

पटना, 08 मार्च 2025: श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई 1 एवं 2 तथा प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महिला सुरक्षा और संरक्षा विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिक्षित और जागरूक महिलाएं ही सशक्त समाज की नींव रखती हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, दिलमणि मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष, बिहार राज्य महिला आयोग ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की मांग करता है। हर महिला को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी होनी चाहिए और समाज को उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना आवश्यक है।

इस परिचर्चा में श्री सर्वेंद्र प्रताप सिंह, राज्य निदेशक, माय भारत, एनवाईकेएस, बिहार,अनु सिंह, इंचार्ज, महिला हेल्पडेस्क, कदमकुआं थाना,डॉ सारिका, सीनेटर, पटना यूनिवर्सिटी,डॉ. प्रेम कुमार, अध्यक्ष, प्रेम यूथ फाउंडेशन,डॉ. गीता कुमारी, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई ने महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सपना बरुआ द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेरणा रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर प्रस्तुति, कविता पाठ और भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर जोर दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ