Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सबक सिखाना होगा

सबक सिखाना होगा

राजनेताओं के गंदे बोल,
खोल रहे एक दूसरे की पोल।
उनके कामों में है बड़ा झोल,
दुष्कर्मों की खुल रही पोल।

संसद की गरिमा गिरा रहे हैं,
देश की प्रतिष्ठा से खेल रहे हैं।
जनता को गुमराह कर रहे हैं,
उनके हक को मार रहे हैं।

अपनी मर्यादा को भूलकर वो,
जनता की नजर में गिर रहे हैं।
परिवारवाद को बढ़ावा देकर ही,
देश को खोखला कर रहे हैं।

अपने मतलब की खातिर ही,
जनता को नित्य ठग रहे हैं ।
जनता को मूर्ख बनाकर ही वो,
राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं।

इनकी कारगुजारियों का अब,
जनता को पर्दाफाश करना होगा।
इनकी बढ़ती गंदी राजनीति को अब,
हर हाल में हमें अब रोकना होगा।

इनके विजय रथ को रोकने के लिए,
जनता को जागरूक करना होगा।
देश की मर्यादा बचाने के लिए,
इनका संहार हमें करना होगा।

सुरेन्द्र कुमार रंजन

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ