Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पर जगरूकता अभियान

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पर जगरूकता अभियान

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने शनिवार को जगरूकता अभियान चलाया। उक्त जानकारी आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (डॉक्टर संघ) सह चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ आर के गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान चर्म रोग विशेषज्ञ व राष्ट्रीय अध्यक्ष (डॉक्टर संघ) के नेतृत्व में अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ कदम कुआं के स्लम एरिया में किया गया।
जिसमें महिलाओं और बच्चियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया और अनेको स्वास्थ्य सम्बंधित सुझाव दिए गए।

डॉ गुप्ता ने बताया कि महिलाओं और बच्चियों मे निःशुल्क सेनेटरी पैड का भी बितरण किया गया और उन्हें इसके प्रयोग और फायदों के बारे मे जगरूक किया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए डॉ गुप्ता ने कहा कि घर को स्वर्ग बनती है नारी , घर की इज्जत होती है नारी, देवता भी जिसकी करते है पूजा, वो मूरत होती है नारी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ्य रखे बिना, हम सब अपने राष्ट्र को स्वस्थ नहीं कर सकते है l क्योंकि यह हमारे आधी आबादी का मुख्य हिस्सा है।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने शनिवार को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कदम मेसट्रोज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कंकड़बाग पटना में भी जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें स्त्री व प्रसूति रोग बिशेषज्ञ डॉ शिवा, चर्म रोगी विशेषज्ञ डॉ आर के गुप्ता ने महिलाओं और बच्चियों मे निःशुल्क सेनेटरी पैड का बितरण किया और इसके प्रयोग और फायदों के बारे मे जगरूक किया गया।

इस बिशेष अवसर पर दोनों कार्यक्रमों में आयुष्मान भारत फाउंडेशन के संस्थापक आयुष्मान भारत फाउंडेशन अमरनाथ द्विवेदी व शिक्षक संघ अध्यक्ष अजित कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने सभी महिला शक्ति को अपनी शुभकामनायें प्रेषित किये l

इस बिशेष अवसर पर दोनों कार्यक्रम में आयुष्मान भारत फाउंडेशन की डॉक्टर्स टीम में मुख्य रूप से डॉ मधुरेन्द्र कुमार, डॉ रानी प्रधान उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ