श्री गणेशाय नम:
26 अप्रैल 2025, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
26 अप्रैल 2025, शनिवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि : त्रयोदशी 05:47 AM तदुपरांत चतुर्दशी रात्रिशेष 03:27
🔅 नक्षत्र : रेवती रात्रिशेष 02:25
🔅 करण :
वणिज 08:30 AM
विष्टि 08:30 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग :
वैधृति 08:40 AM
विश्कुम्भ 08:40 AM
🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:34 AM
🔅 चन्द्रोदय +04:33 AM
🔅 चन्द्र राशि मीन
🔅 सूर्यास्त 06:26 PM
🔅 चन्द्रास्त 04:47 PM
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 01:00 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:21:36 - 12:13:37
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 05:17 AM - 06:09 AM
🔅 कंटक 11:21 AM - 12:13 PM
🔅 यमघण्ट 02:49 PM - 03:41 PM
🔅 राहु काल 08:32 AM - 10:10 AM
🔅 कुलिक 06:09 AM - 07:01 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:05 PM - 01:57 PM
🔅 यमगण्ड 01:25 PM - 03:02 PM
🔅 गुलिक काल 05:17 AM - 06:55 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
❤💛विशेष ~ पंचक समाप्त रात्रिशेष 02:25 से, भद्रा प्रातः 05:47 से दिन 04:28 तक, मासशिवरात्रि व्रत। 💛❤
26 अप्रैल 2025, शनिवार दैनिक राशिफल
मेष (Aries): आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो आपके हित में रहेगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने की सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याहन के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर गवां सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ घर्षण होने की संभावना है। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 3
मिथुन (Gemini): आज आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। घर में परिजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपमें कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।
शुभ रंग = बैंगनी
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo): नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी पल बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
कन्या (Virgo): आपके व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में ऊपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायिकों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग = बैंगनी
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): शिथिलता और अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। मध्याहन के बाद दूर स्थित सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): प्रातःकाल के समय आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याहन के बाद आपको सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखें। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहारा देगी।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। बाहरी खान-पान से बचें। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे।
शुभ रंग = बैंगनी
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगड़ने के कारण बाहरी खान-पान संभव हो तो टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरुचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com