गीता और नाट्यशास्त्र को वैश्विक मान्यता भारत के लिए गर्व का विषय:- भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा
गीता और नाट्यशास्त्र केवल एक ग्रंथ नहीं अपितु भारत की सोच जीवन-दृष्टि और कलात्मक अभिव्यक्ति के मूल स्तंभ हैं। यह कथन है विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्र का डॉक्टर मिश्र ने कहा कि इन बहुमूल्य ग्रंथों ने न केवल भारत को बौद्धिक, आध्यात्मिक , सांस्कृतिक दिशा दी है, बल्कि विश्व मानवता को आत्मा और सौंदर्य की नई दृष्टि प्रदान की है। इसलिए इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखकर ही गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल कर इन प्राचीन ग्रंथो को वैश्विक मान्यता प्रदान की गयी है। इस घोषणा के बाद भारत की 14 अमूल्य कृतियां अंतरराष्ट्रीय सूची का हिस्सा बन चुकी हैं जो भारत के लिए गर्व का विषय है।
सम्मानित साहित्यकार आचार्य राधामोहन मिश्र माधव ने कहा कि भारत के दोनों महान ग्रंथों का राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति के क्षेत्र में अति विशिष्ट महत्व और ऐतिहासिक स्थान है। भगवान कृष्ण का दिव्य जीवन-दर्शन श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि की अपूर्व कलात्मक शास्त्रीय कृति भरतनाट्यम् विश्व के बौद्धिक सांस्कृतिक अमूल्य धरोहर हैं। यह भारत के लिए गौरव का विषय है।
महासभा एवं मंच के संरक्षक आचार्य वल्लभ जी महाराज ने कहा कि सदियों से इन ग्रंथों ने मानव चेतना और सभ्यता को दिशा दी है।
प्रसिद्ध समाजसेवी एवं विष्णुपद मंदिर प्रबंध करने समिति के वरिष्ठ सदस्य महेश बाबू गुपुत ने कहा कि सदियों से गीता की शिक्षाएं मानवता को धर्म ध की प्रेरणा देती आयी है। वर्तमान युग में भी ये प्रासंगिक और अत्यंत उपयोगी ग्रंथ हैं। यूनेस्को द्वारा सूची में शामिल करने पर हार्दिक स्वागत किया है। जिन प्रमुख लोगों ने मेमोरी ऑफ़ द वर्ल्ड रजिस्टर में यूनेस्को द्वारा सूची मैं समाहित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा भारत के लिए अत्यंत ही हर्ष और गौरव का विषय बताया है, उनमें ऑल इंडिया जियोलॉजी साइंस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर बी एन पांडेय, प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर उमेश चंद्र मिश्र शिव, गजाधर लाल पाठक प्रसिद्ध व्यवसायी शिवचरण बाबू डालमिया, ज्योतिष शिक्षा एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ ज्ञानेश भारद्वाज वरिष्ठ अधिवक्ता याहिया एवं परवेज अहमद खां, राजीव नयन पांडेय डॉक्टर रवींद्र कुमार डॉ दिनेश प्रसाद प्रदेश राजद की वरिष्ठ नेत्री रूबी कुमारी किरण पाठक रंजीत पाठक पवन मिश्रा कवयित्री रानी मिश्रा बृजेश राय डा सच्चिदानंद पाठक प्रियंका मिश्रा विनयलाल टाटक डॉ चंद्रशेखर मिश्रा तरन्नुम नुसरत जहां तस्लीम नाज चांदनी आरिफ मृदुला मिश्रा प्रोफेसरअशोककुमार डॉक्टर शिव फातिमा नीलम कुमारी प्रोफेसर रीना सिंह डॉ रविंद्र कुमार मिश्र देवेंद्र कुमार पाठक मंटू बाबू आचार्य सुरेंद्र पांडे आचार्य अरुण मिश्रा मधुप आचार्य अभय पाठक अधिवक्ता जयदीप पाठक कृष्ण लाल टईया अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार मिश्रा शंभू गिरी देवेंद्र नाथ मिश्रा कविता राऊत दो मंटू मिश्रा संगीता कुमारी अधिवक्ता पूजा कुमारी गजाधर लाल कटारियार अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह अधिवक्ता मनीष कुमार अधिवक्ता पुरुषोत्तम पाठक अधिवक्ता मुन्ना बाबू अधिवक्ता दीपक पाठक अधिवक्ता पूनम मुन्ना पांडे अधिवक्ता विजय कुमार पांडे अमरनाथ पांडे शंभू मांडवी गुर्दा खुशबू कुमारी विश्वजीत चक्रवर्ती तारा डॉक्टर पी पी मिश्रा सुमो चक्रवर्ती संदीप कुमार सुनील गिरी दिल्ली प्रदेश भाजपा का वरिष्ठ नेता शशि शेखर पाठक नरेंद्र सोनी हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस निर्णय का व्यापक स्वागत किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com