पटना जीपीओ में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

पटना, दिनांक 19 अप्रैल 2025: भारतीय डाक विभाग के बिहार परिमंडल द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की सफल प्राप्ति के उपरांत पटना जीपीओ (मुख्य डाकघर) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन हाल ही में राजगीर में संपन्न परिमंडलीय समीक्षा बैठक के बाद, प्राप्त उपलब्धियों के उत्सव स्वरूप किया गया। इस अवसर पर पटना जीपीओ के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि राजगीर में हुये समारोह में माननीय चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार द्वारा मुख्य डाकपाल श्री रंजय कुमार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया था, जिनके कुशल नेतृत्व में पटना जीपीओ ने percentage achievement में बचत खाता खोलने के निर्धारित लक्ष्य का 133% प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज कर सम्पूर्ण बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | इस उपलब्धि के लिए मुख्य डाकपाल, पटना जीपीओ को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी दूरदर्शिता, प्रबंधन कौशल और टीमवर्क को दर्शाता है। श्री रंजय कुमार सिंह ने इस सम्मान को जीपीओ के सभी कर्मचारियों को समर्पित किया |
पटना जीपीओ ने वित्त बर्ष 2024-2025 में आधार सेवा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये लगभग 30000 आधार बनाए जिससे कि विभाग को 15 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ | इस उपलब्धि में पटना जीपीओ के डाक सहायक श्री पंकज कुमार गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके फलस्वरूप श्री गुप्ता को भी उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए राजगीर में हुये समारोह में विशेष सम्मान प्रदान किया गया था। उनके योगदान से जीपीओ की सेवाओं की गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि में वृद्धि हुई है।
मुख्य डाकपाल श्री सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे जीपीओ परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम सभी ने मिलकर अपने निर्धारित लक्ष्यों को न केवल पूरा किया, बल्कि उससे अधिक हासिल किया, जो वास्तव में गर्व की बात है।" इस अवसर पर उन्होंने बचत बैंक शाखा में कार्यरत उन सभी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने लक्ष्य प्राप्ति में विशेष योगदान दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनकी सेवाओं को सराहा गया। समारोह के दौरान कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और परिश्रम से कार्य करेंगे, जिससे डाक विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली व जनोन्मुखी बनाया जा सके। पटना जीपीओ द्वारा यह आयोजन न केवल एक प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि अन्य डाक कार्यालयों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस तरह के आयोजनों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com